बेटी के लिए मौत के मुंह से जिंदा लौटी बिग बॅास विनर 'जूही परमार', 8 दिन पहले बड़ा हादसा !

By Prachi Dixit

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस और कुमकुम के नाम से लोकप्रियता हासिल करने वाली जूही परमार हाल ही में मौत का सामना कर चुकी हैं। बिग बॅास की विनर रह चुकी जूही इन दिनों तलाक लेने के बाद बेटी की परवरिश कर रही हैं। होली की रात उनके साथ ऐसा कुछ हुआ कि उन्होंने अपनी बेटी की जिम्मेदारी तक अपने खास दोस्त को दे दी थी।

जी हां, जूही ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पूरा किस्सा शेयर किया है। जूही ने लिखा है कि होली की रात मेरी तबीयत खराब हो गई थी। मैं तब अपनी दोस्त आशका गोराडिया के घर पर मौजूद थी। मैं सांस नहीं ले पा रही थी। मुझे भरोसा था कि अगले पांच मिनट में मैं मर जाऊंगी। आशका मुझे तुरंत अस्पताल ले गई।

Juhi Parmar

मैंने आशका से कहा कि मेरी बेटी समायरा का ख्याल रखना। मेरी जिंदगी मेरे आंखों के सामने से गुजर रही थी। मैंने भगवान से कहा कि अपनी बेटी के साथ में ऐसा नहीं होने दे सकती हूं। मैंने उस पल के लिए माफी मांगी जब अपनी लाइफ को महत्व नहीं दिया। मैंने गुजारिश की कि मेरी बेटी के लिए मुझे जीने दो।

उस समय मुझे मेरी शादी या तलाक का ख्याल नहीं आया। सिर्फ मेरी बेटी का चेहरा आंख के सामने से गुजर रहा था। खैर, फिलहाल जूही ठीक हैं। लेकिन इस किस्से को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को जिंदगी की अहमियत समझाने की कोशिश की है। आपको बता दें कि 2009 में जूही ने सचिन श्रॅाफ से शादी की। साल 2018 में उनका तलाक हो गया।

यहां देखिए वो टीवी स्टार्स जिनकी पहली शादी सफल नहीं हो पायी है। पढ़ें पूरी खबर..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X