Shock..8 साल की शादी..4 साल की बेटी..अब इस सुपरहिट कपल का होगा तलाक!
Recommended Video

एंटरटेनमेंट की दुनिया में रिश्ता टिकना आसान नहीं लग रहा है। खासकर 8 से 10 साल की लंबी शादी के बाद कई सुपरस्टार कपल तलाक लेने का फैसला कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है।
एक अखबार ने दावा किया है कि बिग बॉस 5' की विजेता और टीवी शो 'कुमभाग्य' की लीड एक्ट्रेस जूही परमार और श्रीकृष्ण की भूमिका से दर्शकों के दिल में बसने वाले सचिन श्रॉफ से एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं।

दोनों 8 साल से एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए हैं। दोनों ही एक साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। बता दें कि जूही और सचिन ने 2009 में शादी की थी।
उनकी बेटी समारा का जन्म 2013 में हुआ था। जूही और सचिन की बेटी चार साल की हो गई है। फिलहाल वह जूही के साथ रह रही है।
दोनों के बीच ब्रेकअप का अंदाजा उस वक्त भी लगाया गया जब कुछ महीने पहले शुरू हुए जूही के कमबैक शो 'कर्मफल दाता शनि' की लॉन्चिंग के मौके पर सचिन श्रॉफ मौजूद नहीं थे।
इन दोनों के अलग होने की वजह आपसी मनमुटाव बताया जा रहा है। दोनों जोड़ी नच बलिए का भी हिस्सा रही है।हालांकि दोनों स्टार्स की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वैसे क्या आपको पता है कि ऐसे कई कपल हैं जिन्होंने नच बलिए में आने के बाद ब्रेकअप कर लिया है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
