जूही को जान-बूझकर बिग बॉस जीताया गया: प्रीतिश नंदी
शनिवार शाम को बिग बॉस 5 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें टीवी अभिनेत्री और छोटे पर्द की प्यारी बहू कुमकुम यानी जूही परमार विजेता बनीं। जहां एक करोड़ जीतकर जूही ने अपनी इस सफलता पर खासी खुशी जताई हैं वहीं कुछ लोगों को जूही का जीतना सुहा नहीं रहा है।
लोगों ने आश्चर्यजनक रूप से जूही के जीतने पर प्रतिक्रिया दी है। मशहूर पत्रकार और एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक प्रीतिश नंदी ने ट्विटर पर लिखा है कि हर साल सबसे बेकार प्रतिभागी को विजेता बनाया जा रहा है, इसलिए वह अब इस शो को नहीं देखेंगे।
प्रीतिश नंदी के मुताबिक इस शो के असली विजेता महक और सिद्धार्थ थे जिन्हें जनता ने ज्यादा वोट किया था लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक जूही को विजेता घोषित कर दिया गया।
फिलहाल आलोचना करने से क्या होता है, शो खत्म हो गया है, शो कि विजेता जूही 1 करोड़ की मालकिन बन गयीं है। इस सफलता को जूही अपनी टीवी की दूसरी पारी कहती है। उनका कहना है कि वो बहुत जल्द छोटे पर्दे के शो में नजर आयेंगी।
More from Filmibeat
कलर्स जूही परमार टि्वटर टीवी प्रीतिश नंदी बिग बॉस bigg boss bigg boss 5 colors juhi parmar pritish nandy tv twitter


Click it and Unblock the Notifications












