शूटिंग से 2 महीने के बाद घर लौटीं जूही परमार, बेटी को देख लगा लिया गले, इमोशनल हुईं मां-बेटी- VIDEO

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते टीवी और फ़िल्म की शूटिंग महाराष्ट्र से बाहर करनी पड़ रही हैं। ऐसे में टीवी एक्टर्स को अपने घर से महीनों महीनों दूर रहकर शूटिंग करनी पड़ रही है। इंडियन टीवी इंड्रस्ट्री में पॉपुलर एक्ट्रेस जूही परमार ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी को सरप्राइज़ देती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वह क़रीब दो महीने बाद शूटिंग से घर लौटी रही हैं। जूही इन दिनों अपने घर से दूर टीवी धारावाहिक 'हमारी वाली गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं।

जूही परमार ने यह वीडियो बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जूही परमार धीरे से अपनी बेटी समायरा के कमरे में जाती है। अपनी मां को देख समायरा चौंक जाती हैं और दौड़ कर अपने मां के गले लग जाती हैं। यह इमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर काफ़ी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर जूही के फ़ैन्स का रिएक्शन भी मिल रहे हैं।

Juhi Parmar

इस वीडियो के कैप्शन में जूही ने लिखा है कि 'उसे यह बिलकुल भी मालूम नहीं था कि मैं आज दो महीने लंबे आउटडोर शूटिंग के बाद घर वापस आने वाली हूं। इस लिए उसके चहरे पर सरप्राइज़ और ख़ुशी दोनों देखने को मिली है।

मेरे लिए तुमसे दो महीने तक दूर रहना कितना मुश्किल था यह सिर्फ़ मैं ही जानती हूं। यह पहली बार था जब मैंने तुम्हें इतने दिनों बाद देखा है।'

हर दिन कठिन था

हर दिन कठिन था

जूही परमार इस पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, 'यह केवल मैं जानती हूं कि मेरे लिए हर दिन कितना कठिन था... मेरा दिल रोज रोता था लेकिन मैं जानती थी कि ये एक दिन बीत जाएगा, जिस तरह से तुमने मुझे गले लगाया, जिस तरह से तुमने मुझे थामा, काश मैं उस पल को हमेशा के लिए रोक पाती।

ये बंधन सच में अटूट है

ये बंधन सच में अटूट है

मुझे नहीं लगता कि इस दुनिया में कोई है जो एक बच्चे को मां से ज्यादा और मां को बच्चे से ज्यादा प्यार कर सकता है। ये बंधन सच में अटूट है।'

 समायरा अपने पिता से कभी भी मिल सकती हैं

समायरा अपने पिता से कभी भी मिल सकती हैं

जूही और उनके पहले पति रहे सचिन का दो साल पहले 2018 में तलाक़ हो गया था। एक इंटरव्यू में जूही परमार ने कहा था समायरा अपने पिता से कभी भी मिल सकती हैं।

तलाक़

तलाक़

उनका कहना था कि तलाक़ हम दोनों के बीच में हुआ है। एक पिता का अपनी बेटी से नहीं हुआ है। उनका कहना था कि सचिन और वे अब भी एक अच्छे दोस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X