..................... Juhi Chawla back on TV | Crime Petrol | क्राइम पेट्रोल में जूही - Hindi Filmibeat

क्राइम पेट्रोल में जूही

By Priya Srivastava

Juhi Chawla
खबर है कि जूही चावला भी टेलीविजन के एक शो में छोटे से किरदार में नजर आनेवाली हैं। यह शो है सोनी पर प्रसारित होनेवाला कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल। इससे अनूप सोनी होस्ट कर रहे हैं और इस शो में कई गंभीर मुद्दों को उठाने व उसे पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है। यह शो जल्द ही सोनी टीवी पर शुरू होनेवाला है।

इस शो के पहले एपिसोड में ही जूही चावला नजर आयेंगी। वह एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभायेंगी। जूही चावला अपनी फिल्म आइएम का प्रमोशन करने के लिए इस शो में शामिल होंगी। इस बारे में जूही ने बताया कि इससे पहले भी वह कई टेलीविजन शो का हिस्सा बनती रही हैं और वह बेहद खुश हैं कि उन्हें इसके माध्यम से एक सही उद्देश्य दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे इस शो में शामिल हुई हैं। इस बारे में अनूप सोनी बताते हैं कि वे बेहद खुश हैं कि उन्हें जूही के साथ एक एपिसोड करने का मौका मिल रहा है। जूही उनकी पसंदीदा नायिकाओं में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X