जूही चावला बनीं रियलिटी शो की होस्ट!
आपकी चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला भी टीवी के रियलिटी शो में दिखायी पड़ने वाली है। वो भी बच्चों के शो में। खबर आ रही है कि जूही बहुत जल्द 'बदमाश कंपनी-एक शरारत होने को है' में बतौर जज नजर आने वाली है। इससे पहले वो डांस शो 'झलक दिखला जा" में जज की भूमिका निभा चुकी है लेकिन बतौर होस्ट उनका ये पहला शो है।
इससे पहले प्रीति जिंटा, शाहरूख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आर माधवन भी रियलिटी शो की मेजबानी कर चुके हैं। जिनमें से काफी शो सफल रहे तो कुछ विफल। देखना दिलचस्प होगा कि जूही का ये शो क्या रंग लाता है। आपतो बता दें कि साल 1984 में जूही मिस इंडिया भी रह चुकी है। बतौर अभिनेत्री भी वो बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












