''झलक दिखलाजा को जज करना बड़ी ज़िम्मेदारी है''

By Shivani Verma

कलर्स पर जल्द ही आपका पसंदीदा शो झलक दिखलाजा का सीज़न 9 शुरू होने वाला है। इस साल इस शो के जज करण जौहर, गणेश हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस होंगे। हाल ही में जैकलीन ने इस शो की जजिंग को लेकर बात की है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज का कहना है कि डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा-9' की निर्णायक होना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।

Jacqueline Fernandez

आपको बता दें कि श्रीलंकाई ब्यूटी को फिल्मकार करन जौहर और दिग्गज कोरियोग्राफर करन हेगड़े के साथ डांस शो के निर्णायक पैनल में बैठे देखा जाएगा। इस बारे में जैकलीन ने कहा कि मेरे लिए यह एक नया और अलग अनुभव है। मेरे साथ बेहतरीन सह-निर्णायक हैं और इसमें काफी मजा आने वाला है। ऐसे कंटेस्टेंट का निर्णायक होना एक बड़ी जिम्मेदारी हैं, जो स्वयं इतने लोकप्रिय हैं।

FunnyVideo..पम्मी आंटी की बातें..हंस-हंस के हो जाएंगे लोट-पोट!

टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर इस शो का प्रसारण 30 जुलाई से होगा। इसमें सिद्धांत गुप्ता, शांतनु महेश्वरी, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना, हेली शाह और शक्ति अरोड़ा को प्रतिभागियों के रूप में देखा जाएगा।

ऋतिक-अक्षय के बाद इस एक्ट्रेस ने किया 'कॉमेडी नाइट्स' में आने से मना!

आपको बता दें कि जैकलीन की फिल्म ढिशूम इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। इसमें उनके साथ वरुण धवन, जॉन अब्राहिम मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में अक्षय कुमार, नरगिस फाकरी, अर्जुन रामपाल की विशेष उपस्थिति है। यह पहली बार है जब वरुण धवन अपने भाई रोहित के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना 4 वर्षों बाद दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X