नच बलिये के विनर जय-माही का अब तक का सफर
मुंबई। जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज ने नच बलिये-5 का खिताब जीत लिया है। यह अनाउंसमेंट होते ही दोनों की आंखों से खुशी के आंसू रुक नहीं रहे थे। आखिर क्यों न हो, इस खिताब के लिये दोनों ने इतनी मेहनत जो की। जय और माही के लिये इस समय सबसे बड़ी चुनौती है मुंबई में फ्लैट की ईएमआई और अब शायद उनकी किश्तें जल्द ही पट जायें।
अपने छोटे से आशियाने को खुशनुमा मनाने के लिये जय और माही हमेशा ही बहुत मेहनत करते आये हैं। अगर दोनों के टेलीविजन सफर पर एक नजर डालें तो दोनों ही एक दूसरे को टक्कर देते नजर आयेंगे।
जय का करियर
जय भानुशाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर डिजनी चैनल पर धूम-मचाओ धूम में दिखे। 2008 में टीवी इंडस्ट्री में झलक दिखला जा 2 के साथ कदम रखा और दूसरे रनर-अप रहे। इसी साल कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट, फिर इस जंगल से मुझे बचाओ में वो पार्टिसिपेंट बने। डांस इंडिया डांस के दो सीजन होस्ट किये। मीठी छूरी नंबर 1, डांस इंडिया डांस डबल्स, डांस इंडिया डांस सीजन 3, डांस के सुपर किड्स, डीआईडी लिटिल मास्टर्स होस्ट किये। इसके बाद नच बलिये में वो खुद कंटेस्टेंट बनकर उतरे।
माही विज का करियर
दिल्ली में पैदा हुईं और पली बढ़ी पंजाबी कुड़ी माही ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में काम किया। मलयालम फिल्म में उन्होंने मामूटी के साथ काम किया। उसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। 2007-08 में अकेला, 2008 में लागी तुझसे लगन में नकुशा बनीं। इस रोल में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। झलक दिखलाजा सीजन 4 में भाग लिया। फिर मलयालम फिल्म अपरिचितम में कल्याणी की भूमिका निभायी। हिन्दी वीडियो ये वडा रहा के बाद कॉमेडी सर्कस का नया दौर में दिखीं। वी द सीरियल के बाद मूवर्स एंड शेखर्स में आयीं। और अब नच बलिये में अपने पति जय के साथ यह खिताब जीता है।


Click it and Unblock the Notifications












