अलग अलग जेल में रखे गए हैं भारती हर्ष, साथी कॉमेडियन्स ने कहा - हमारी इंडस्ट्री खराब हो रही
कॉमेडियन कपल भारती सिंह और हर्ष लिम्बछिया के घर और ऑफिस से 80 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद दोनों को NCB ने गिरफ्तार किया है। दोनों की ज़मानत की सुनवाई, 23 नवंबर को होनी है। फिलहाल भारती को कल्याण जेल में और हर्ष को तलोजा जेल में रखा गया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और अब उनके स्टाफ से भी पूछताछ होनी है।
भारती और हर्ष दोनों ने ही पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कुबूल कर ली थी। हालांकि दोनों के घर से ड्रग्स की बरामद की गई मात्रा काफी कम है। दोनों की गिरफ्तारी, एक ड्रग पेडलर के उनका नाम लेने के बाद हुई है।

भारती की गिरफ्तारी से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री हैरान है। जहां उनके शो द कपिल शर्मा शो के को - स्टार्स ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है वहीं दूसरी तरफ बाकी की कॉमेडी इंडस्ट्री ने भारती और हर्ष को आड़े हाथों लेकर उनकी गिरफ्तारी को कॉमेडी इंडस्ट्री पर एक धब्बा बताया है।


Click it and Unblock the Notifications