फिगर को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुईं जॉनी लीवर के बेटी जेमी लीवर, लोग बोले- 'नोरा फतेही भी फेल है'

अक्सर देखा जाता है कि अपने बढ़े हुए वजन और फिगर की वजह से सितारे ट्रोल किए जाते हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर नजर आ रही है।
फिगर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जैमी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ब्लू कलर की चुस्त ड्रेस पहनकर किसी इवेंट पर पहुंची जेमी लीवर को शायद ही पता था कि लोग सोशल मीडिया पर आज उनका मजाक बनाने वाले हैं। लोगों ने जैमी के फिगर को नोरा फतेही और किम कर्दशियन से भी ज्यादा हैवी बताया।
Voompla ने इस वीडियो को पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, ''जॉनी लीवर की बेटी जेमी! वह फराह खान को सर्वश्रेष्ठ बनाती हैं iykyk. अंधेरी में एक कैलेंडर लॉन्च पर देखा गया!'' इसके बाद लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''इसने तो नोरा फतेही को फेल कर दिया।'' एक ने लिखा, ''किम कार्दशियन को कड़ी टक्कर।'' एक का कहना था, ''एक बार पीछे क्या? बात पूरी करने की।'' एक ने लिखा, ''वह बहुत खूबसूरत इंसान है।''
एक ने लिखा, ''अपने पापा को फॉलो करने की जगह मलिका को फॉलो करने की जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''वह सुंदर और सुडौल है! अधिकांश भारतीय महिलाएं इन विशेषताओं से संपन्न हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा?'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए उनका मजाक बना रहे हैं।
हालांकि जैमी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि जैमी एक शानदार इंसान और कॉमेडियन हैं। वो स्टैंडअप कॉमेडी करती हैं और सिंगर भी हैँ। कई बार उनको रियालिटी शो में देखा जा चुका है। उन्होने हाउसफुल 4 जैसी फिल्म में भी काम किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











