'जोधा-अकबर' की जोधा ने लगाया निर्देशक पर यौन-शोषण का आरोप
Must Watch: जोधा-अकबर की तस्वीरें
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि सीरियल के निर्देशक संतराम वर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगा है इससे पहले एक और अभिनेत्री अंकिता दुबे ने संतराम पर इसी तरह के आरोप लगाये थे लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन अंकिता ने शो को छोड़ दिया था।
हालांकि वर्मा ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें जबरदस्ती बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। हालांकि परिधि ने मीडिया से इस बारे में कोई बात नहीं की है। लेकिन सुनने में आया है कि परिधि ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस मामले में शो कि निर्माता एकता कपूर को इतल्ला कर दी गयी है लेकिन एकता ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।
मालूम हो कि जी टीवी पर सोमवार-शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होने वाले इस शो की टीआरी काफी अच्छी है और लोग 'जोधा-अकबर' की जोधा को काफी पसंद करते हैं, ऐसे में अगर जोधा यानी परिधि शर्मा शो छोड़ती हैं तो निश्चित तौर पर शो को काफी नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications












