शूट से वक्त निकलकर अब 'अकबर' करने वाले हैं निकाह

एक मिनट..एक मिनट, हम यहां ऋतिक रोशन नहीं, बल्कि छोटे पर्दे के बादशाह अकबर रजत टोकस की बात कर रहे हैं। जोधा-अकबर फेम रजत टोकस 30 जनवरी को शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि, रजत किसी और के साथ नहीं, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी के सूत्र में बंधनेवाले हैं।

rajat tokas

यह शादी 30 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होगी, जबकि 27 जनवरी से शादी के बाकी कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे। आपको बता दें, मेंहदी और संगीत की तारीख 29 जनवरी फाइनल की गई है। सूत्रों के मुताबिक रजत 25 जनवरी के बाद उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

शादी और बाकी कार्यक्रमों के लिए पूरे चार दिन तक इस पैलेस को बुक करा लिया गया है। गौरतलब है कि रजत और सृष्टि की 8 महीने पहले सगाई हो चुकी है। दोनों ने पिछले साल अप्रैल में एक निजी समारोह में सगाई की थी। एक्टर रजत और सृष्टि नायर दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है। लिहाजा, अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि, जोधा- अकबर के अकबर को अब अपनी जोधा मिल गई है। लिहाजा, उनके नए जीवन के लिए हम भी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। और उम्मीद करते हैं कि जोधा- अकबर की टीआरपी और बढ़ती जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X