टीवी के अकबर की रियल लाइफ पत्नी की खूबसूरती के आगे एक्ट्रेसेस भरती हैं पानी, देखें तस्वीरें...

Rajat Tokas, Paridhi Sharma,

टेलीविजन पर अकबर का किरदार निभाकर रजत टोकस ने काफी सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं उनका किरदार इस कदर लोगों को पसंद आया कि उन्हें घर घर में एक खास पहचान मिली। हर किसी की निगाहें उनके शाही अंदाज पर टिक जाया करती थी। इतना ही नहीं उन्हें अकबर का किरदार निभाने के लिए काफी सराहना भी प्राप्त हुई। लेकिन आज टीवी के अकबर कहां है और क्या कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं...

रजत को अकबर के किरदार में मिली खूब पॉपुलैरिटी

छोटे पर्दे से अपनी एक खास पहचान बनाने वाले रजत टोकस ने 'जोधा अकबर' सीरियल में अकबर का किरदार निभाया। लीड कैरेक्टर का किरदार निभाकर उन्होंने हर किसी का दिल जीता और घर-घर में एक खास पहचान हासिल की। उनके एक्टिंग स्टाइल पर अपना हर कोई दिल हार बैठा। 'जोधा अकबर' सीरियल में उनके साथ में परिधि शर्मा, जोधा के किरदार में नजर आई थी। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को भी खूब पसंद आई और खूब इन्होंने वाहवाही लूटी।

रजत ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर के साथ रचाई शादी

लेकिन भले ही टेलीविजन पर रजत टोकस और परिधि शर्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई हो। लेकिन रियल लाइफ में अकबर की जोधा तो कोई और ही है। दरअसल आपको बता दें कि रजत टोकस ने सृष्टि नय्यर के साथ में शादी की है। दोनों ने 2015 में शादी की। बता दे की रजत टोकस और सृष्टि ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। जिसके बाद शादी रचाई। अब उन दोनों की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं।दोनों के बीच बेपन्हा प्यार देखने को मिलता है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं रजत

रजत टोकस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि नागिन सीरियल में नजर आने के बाद उन्होंने टेलीविजन से दूरी बना ली है। लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने को बेकरार बने हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब रजत टोकस एक बार फिर से हमें एंटरटेन करेंगे।

रजत टोकस का वर्कफ्रंट

अगर हम रजत टोकस के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें जोधा अकबर सीरियल से एक खास पहचान मिली। इतना ही नहीं उनका करियर आसमान छूने लगा। इस सीरियल के बाद में उन्होंने चंद्र नंदिनी में चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाया। इस किरदार को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। यह सीरियल भी कई हिट शोज में एक माना गया। बता दे की रजत ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। आखरी बार उन्हें नागिन सीरियल में देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: rajat tokas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X