'काम चाहिए तो कुछ करना पड़ेगा…’ टीवी की 'रुकैया बेगम' के सामने रखी गई थी गंदी डिमांड!
Lavina Tandon Casting Couch: जोधा अकबर सीरियल तो आपने देखा ही होगा उसमें ऐसे काफी सारे चेहरे थे जो आज भी काफी ज्यादा फेमस है। लोग उनको उनके किरदारों के नाम से जानते हैं। जिम एक रुकैया बेगम भी थी जिनका किरदार लवीना टंडन ने निभाया था। हाल ही में लवीना टंडन ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है और बताया है कि उनके सामने गंदी डिमांड रखी गई थी।

जब टीवी की रुकैया बेगम को झेलना पड़ा कास्टिंग काउच
हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान लवीना टंडन ने बताया कि मुझे हाल ही में किसी फिल्म का ऑफर मिला था। उन्होंने बहुत अच्छे से मुझसे बात की थी और उन्होंने कहा कि "तुम्हारी इतनी उम्र हो गई है क्यों इतना स्ट्रगल कर रही हो। मेरे पास में एक प्रोजेक्ट है और उसमें तुम फिट हो सकती हो। लेकिन तुम्हें कुछ चीजें करनी होगी अगर तुम कंफर्टेबल हो तो।"
लवीना टंडन ने आगे इस पर बात करते हुए बताया कि "अगर तुम वह सब करने में कंफर्टेबल नहीं हो तो उन्हें ऐसे हैंडल करो कि तुम्हें काम भी मिल जाए और उन चीजों को करना भी ना पड़े। पहले तो मैं उनकी सुन ली थी और कहा कि अगर मुझे समझौता करना ही था तो मैं अभी क्यों करूंगी। जब मैं 20-22 साल की थी अपने करियर की पीक पर थी तब मैं ऐसा कर सकती थी तो अब क्यों करूं।"
किसी भी हाल में कंप्रोमाइज नहीं कर सकती लवीना टंडन
लवीना टंडन आगे बताती है कि "जो भी लोग कंप्रोमाइज कर लेते हैं वह उनके प्रति जजमेंटल नहीं होते हैं। जिनको करना है वह करें जिसको नहीं करना है वह ना करें। दोनों में कुछ भी गलत नहीं होता है। यह एक इंसान पर निर्भर करता है। मैं अपनी इच्छा के खिलाफ जाकर किसी के साथ में अपने काम के लिए कंप्रोमाइज नहीं कर सकती हूं।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा करने पर मुझे ऐसा लगेगा कि यह काम मुझे टैलेंट के दम पर नहीं बल्कि कंप्रोमाइज करने पर मिला है। मेरे लिए इंटिमेसी बहुत ज्यादा पवित्र है और मैं किसी के साथ में फिजिकल नहीं हो सकती हूं। काम के लिए तो बिल्कुल भी नहीं हो सकती।"
पैसे से ज्यादा इज्जत को मायने देती है एक्ट्रेस
एक्ट्रेस आगे कहती है कि "अगर मेरा काम बिना सोए भी होता है तो फिर भी उन लोगों के ग्रुप में मुझे जाना ही नहीं है। इसीलिए क्योंकि उनके साथ रहकर मेरा नाम भी खराब होने लगेगा। इसीलिए अगर मुझे पैसे कम मिलते हैं तो वह ठीक है लेकिन मेरे लिए इज्जत कम नहीं होनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications