..................... Jodha Akbar effect- Why Jodha's husband get disturbed by her Hindi - Hindi Filmibeat

Jodha Akbar effect- जोधा की हिंदी से परेशान हैं उनके पति

जोधा अकबर टीवी शो की हिंदी देखकर आप भी शायद हैरान रह जाते होंगे, अक्सर आपको भी कुछ शब्द तो आपकी सोच से भी ज्यादा भारी होते होंगे कि आप उनका भार सह ही नहीं सकते। कुछ ऐसा ही जोधा अकबर की लीड एक्ट्रेस परिधि शर्मा के साथ हो रहा है जिन्हें ये भाषा, इतनी शुद्ध हिंदी पसंद तो है लेकिन उनकी निजी जिदंगी में इसका काफी असर पड़ रहा है।

फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए परिधि ने बताया कि जोधा अकबर सीरियल की शूटिंग के बाद वो जब भी घर जाती हैं तो उनके पतिदेव जब उनके मुंह से इतनी शुद्द हिंदी सुनते हैं तो अक्सर हैरान रह जाते हैं। यहां तक कि वो परिधि से कभी कभी तो शिकायत भी कर जाते हैं कि वो इतनी शुद्ध हिंदी क्यों बोलती हैं।

क्यों दिखाया अहम ने गोपी को दरवाजा.. ऐश्वर्या क्यों नहीं बनीं नच बलिये 7की जज

हालांकि परिधि ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है इतनी शुद्ध हिंदी में बात करना। हमारी भाषा इतनी खूबसूरत है और हम बेवजह ही इसे इतना खराब कर रहे हैं। आज हम हिंग्लिश में बात करते हैं जिससे हमारी भाषा खराब हो रही है। हमें शुद्ध हिंदी में बात करनी चाहिए।

तो अब ये तो होना ही था इतनी शुद्ध हिंदी जो टीवी पर भी दर्शकों को कभी कभी समझ ना आए तो भला घर में पतिदेव को कैसे आएगी। तो जोधा जी जरा संभालकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X