फिल्म जोधा अकबर बनेगा सिरीयल
खबर आ रही है कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर को लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में यह खबर फैल रही है कि टीवी इंडस्ट्री के दो प्रोडक्शन हाउस फिल्म जोधा अकबर को डेली सोप के रूप में दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं।
अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म छोटे पर्दे पर कई भागों में देखी जा सकेगी। सूत्रों की माने तो नितिन मनमोहन देसाई और सागर आर्ट्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाइ है कि फिल्म को सीरियल में बदलने की मंजूरी मिली है या नहीं।
वैसे आज कल छोटे पर्दे पर ऐतिहासीक फिल्मों का ही दौर चल रहा है ऐसे में जोधा अकबर को दर्शकों ने पसंद भी किया था। छोटे पर्दे पर यह शो जरूर पसंद किया जाएगा अब देखने वाली बात यह है कि इस फिल्म को सीरियल में बदलने का मौका किसे मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications