'जोधा अकबर' की 'मोतीबाई' का 10 सालों में बदला पूरा लुक, तस्वीरें देख पहचान नहीं पाए फैन्स, बोले- अरे ये तो...

Ankita Dubey

Ankita Dubey Transformation: 2013 से लेकर 15 तक चलने वाला ज़ी टीवी पर जोधा अकबर शो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था। एकता कपूर के इस सीरियल में रजत टोकस औरपरिधि शर्मा ने अकबर और जोधा का किरदार निभा कर दर्शकों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन इसी शो में मोतीबाई का किरदार अंकिता दुबे ने निभाया था।

हालांकि आपको बता दें कि अंकिता दुबे ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया था और बाद में डायरेक्ट संतराम वर्मा पर उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके साथ में दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें मेंटली के अलावा फाइनेंशली भी काफी ज्यादा परेशान किया गया था।

बाद में अंकिता दुबे ने इस सीरियल को छोड़ दिया था। लेकिन अब मोती बाई का किरदार निभा चुकी अंकिता क्या कर रही है और कैसी दिखती हैं आज हम आपको यही बताने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वह काफी अलग नजर आ रही है। खुले बाल और कानों में झुमके पहने वह बारिश के मौसम का मजा ले रही है।

अंकिता दुबे के इस वीडियो को फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इतना ही नहीं लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। अभिनेत्री का जन्म 1990 में लखनऊ में हुआ और उन्होंने लखनऊ के मॉडर्न एकेडमी से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने थिएटर और नाटकों में एक्टिंग की और छोटे पर्दे पर काम किया।

अंकिता दुबे को अभी तक काफी शोज में देखा जा चुका है। उन्होंने खूब लड़ी मर्दानी, चंद्रगुप्त मौर्य और रजिया सुल्तान के अलावा एक वीर स्त्री की कहानी जैसे काफी बेहतरीन शोज में किरदार निभाया है। लेकिन अभी उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है।

More from Filmibeat

Read more about: jodha akbar ankita dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X