जोधा के अकबर ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिये सात फेरे!
टीवी शो जोधा अकबर की टीआरपी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस शो के दोनों मुख्य किरदार रजत टोकस और परिधि शर्मा को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि इनके किरदारों के बिना इस शो की कल्पना भी नहीं की जा सकती। फिल्हाल अपने किरदारों से इतर होकर एक तरफ परिधि अपने परिवार की तरफ ध्यान देने की कोशिश कर रही हैं तो वहीं रजत भी अपने जीवन के अगले पड़ाव पर कदम रख रहे है।

रजत टोकस ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड सृष्टि नायर के साथ उदयपुर पैलेस में सात फेरे लिये हैं। अपने किरदार के हिसाब से रजत ने शादी भी बड़े ही बडे़ और उम्दा तरीके से की है। उनकी शादी में उनके सह कलाकार भी मौजूद थे। रजत ने पूरा ध्यान रखा कि वो शादी के दौरान भी अकबर जैसी शान शौकत व एटीट्यूड के साथ एंट्री करें और बिल्कुल वैसा ही हुआ भी।
रजत का लुक भी अकबर वाला ही था उन्होंने अपनी दाढ़ी और मूंछों को भी नहीं हटवाया और उसी भेस में शादी की। रजत और सृष्टि दोनों इस शादी के दौरान बेहद खुश थे और दोनों साथ में काफी जंच भी रहे थे। रजत हाथी पर बैठकर अपनी दुल्हिनया लेने पहुंचे। दर्शकों की तरफ से रजत और सृष्टि को शादी की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











