'जोधा अकबर' के इस एक्टर को कोरोना में नहीं मिला काम, गंभीर हालत में काटना पड़ा पैर, दर्दनाक !
शगुफ्ता अली और सविता बजाज जैसे लोकप्रिय कलाकारों के बाद टीवी शो जोधा अकबर और ये है मोहब्बतें फेम एक्टर लोकेंद्र सिंह राजावत की आर्थिक हालत के साथ गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच लोकेंद्र सिंह राजावत को अपने एक पैर गंवाना पड़ा है। अधिक स्टेस लेने के कारण उनका डायबिटीज का स्तर काफी बढ़ गया।
जिसके बाद उनका एक पैर काटना पड़ा है। कोरोना में काम नहीं मिलने के कारण लोकेंद्र काफी परेशान रहा करते थे। वो पहले से डायबिटीज के शिकार थे। ऐसे में काम ना मिलने की परेशानी के बीच उनका डायबिटीज स्तर काफी बढ़ गया।

लोकेंद्र ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन के इस दर्दनाक सच से पर्दा हटाया है। लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा है कि मेरे दाएं पैर में कॅार्न हो गया था। मैंने इसपर ध्यान नहीं दिया। यह इंफेक्शन हो गया और बढ़ता ही चला गया।

लोकेंद्र सिंह-कोरोना महामारी में काम नहीं मिला
लोकेंद्र सिंह ने बोला किये बोन मैरो से होता हुआ पूरे शरीर में मेरे फैल गया। डॅाक्टरों के पास मुझे बचाने का केवल एकमात्र तरीका ये था कि मेरे दाएं पैर को घुटने तक काट दिया जाए। लोकेंद्र ने ये कहा कि महामारी के कारण काम पूरी तरह से बंद था।ऐसे में आर्थिक तनाव बढ़ता चला जा रहा था। कोरोना वायरस से पहले मेरे पास काफी अच्छा काम था। महामारी में ये सब बंद हो गया। सिंटा ने मेरी आर्थिक सहायता की। कई कलाकार मुझे प्रोत्साहित करने के लिए फोन भी करते थे।

पांच घंटे हुई सर्जरी
लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई के भक्तिवेदांता अस्पताल में उनका पांच घंटे की बड़ी सर्जरी हुई। लोकेंद्र ने दुख जाहिर करते हुए बोला कि 10 साल पहले जब मुझे डायबिटीज हुआ था, तब इस पर ध्यान दिया होता तो अच्छा होता। हम कलाकारों के काम का कोई समय नहीं होता। खाने को नियम से नहीं खाने और घंटों काम करके बुरा असर सेहत पर पड़ता है और तनाव भी होता है।

लोकेंद्र सिंह कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा
आपको बता दें कि लोकेंद्र कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। जोधा अकबर, ये है मोहब्बतें के साथ सीआईडी,क्राइम पेट्रोल और जग्गा जासूस में भी लोकेंद्र सिंह दिखाई दिए । हाल ही में मीजान जाफरी की फिल्म मलाल का भी हिस्सा लोकेंद्र रह चुके हैं। एक पैर खोने के बाद लोकेंद्र सिंह राजावत के लिए आर्थिक हालात और भी मुश्किल हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











