नई सोच नई कहानी : जो बीवी से करे प्यार

अर्जुन को 'जो बीवी से करे प्यार' की शूटिंग के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि खाना बनाना आसान नहीं है। यहां शो के लांच के मौके पर अर्जुन ने कहा, "अब चूंकि मैं कार्यक्रम में यह कर रहा हूं तो अहसास हुआ कि सादा खाना बनाने में भी बहुत मेहनत लगती है।"
'जो बीवी से करे प्यार' में अभिनेत्री श्वेता गुलाटी अर्जुन की पत्नी के रूप में दिखेंगी। कार्यक्रम की कहानी उन युवा जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि व्यस्तता भरे जीवन के बावजूद संग समय बिताने के दिलचस्प तरीके ढूंढते हैं।
अपनी प्रेमिका नेहा स्वामी से शादी करने वाले अर्जुन ने कहा, "कार्यक्रम के जरिए लोग खासकर पति और प्रेमी जानेंगे कि खाना पकाना आसान नहीं है।" अर्जुन खाना बनाने में अच्छे नहीं हैं, लेकिन रसोई में पत्नी की मदद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं कभी-कभी प्याज काटने में भी मदद करता हूं। इससे पत्नियों को अच्छा लगता है।"
खैर शो की लांचिग तो बहुत जोर-शोर से हुई है देखते हैं शो को दर्शकों की क्या प्रतिक्रियाएं मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











