दीया और बाती हम: अपनी फिल्म से पहले ये सुपरस्टार करेंगे शो में कैमियो
[टेलीविजन] दीया और बाती हम में आ रही हैं न्यू एंट्री रिद्धि डोगरा। उनका किरदार होगा एक कबड्डी टीम की मालिकिन और अपनी टीम के लिए चाहिए उन्हें एक स्मार्ट सा कोच। तो लीजिए जनाब कोच भी हाज़िर है। जिम्मी शेरगिल! जी हां, तनु वेड्स मनु रिलीज़ होने से पहले जिमी शेरगिल शो में एंट्री करेंगे।
शो के लिए जिमी शेरगिल एक महीने का कैमियो करेंगे और वो बनेंगे रिद्धि की कबड्डी टीम के होस्ट। जिमी शेरगिल आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में नज़र आएंगे। फिल्म 22 मई को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि जिम्मी के इस कैमियो से फिल्म को भी काफी फायदा मिलेगा।
Nach Baliye हफ्ता: ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!
जिम्मी शेरगिल उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिन्हें बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फैन फॉलोइंग मोहब्बतें के ही समय से ज़बर्दस्त है और दर्शक उन्हें सीरियल में भी देखने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !


Click it and Unblock the Notifications
