"रंगबाज़ फ़िरसे" का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जिमी शेरगिल का अनदेखा अंदाज

ज़ी5 ने इस साल की शुरुआत में अपनी सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'रंगबाज़' के सीज़न 2 की घोषणा कर दी थी। अब इसके मुख्य किरदार जिमी शेरगिल के साथ पहला करैक्टर पोस्टर लॉन्च कर दिया है। जिसमें अभिनेता एक अनदेखे लुक में नज़र आ रहे है।

इस सीरीज़ में प्रतिभाशाली अभिनेता एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे है और पोस्टर में, वह अपने हाथ में बंदूक के साथ एक काउबॉय की टोपी में नज़र आ रहे है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित, रंगबाज़ फ़िरसे एक तेज़-तर्रार, क्राइम थ्रिलर है। यह एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसकी ज़िन्दगी राजनीति के कारण उथल-पुथल हो जाती है ।

यह एक ग़ुमराह युवक की कहानी है।नौ-एपिसोड की इस श्रृंखला में यह उजागर किया जाएगा कि कैसे एक व्यक्ति अपराधी के रूप में पैदा नहीं होता है, बल्कि उसके आस-पास की परिस्थितियां उसे ऐसा बना देती है।

Jimmy Shergill

जिमी ने इस संबंध में कहा कि रंगबाज़ फ़िरसे एक विशेष शो है, जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति अपराधी पैदा नहीं होता है, लेकिन उसके आसपास की परिस्थितियां उसे ऐसा बना देती है।

प्रतीकात्मक रूप से, इसके रिलीज से पहले, मुझे पहले भाग की कहानी पता थी जब ज़ी5 ने दूसरे सीज़न के साथ मुझसे संपर्क किया, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। पहले सीज़न के लेखक सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित, सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और जेएआर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, रंगबाज़ फ़िरसे का प्रीमियर 20 दिसंबर को विशेष रूप से ज़ी5 पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X