राहत तस्नीम बनीं केबीसी की पहली करोड़पत्नी

राहत ने 3.2 लाख जीतने के बाद 50 लाख तक पूरी तरह अपने बल-बूते पर खेला। उन्होने लाइफलाइन सेव रखने की भरपूर समझदारी दिखाई और वह 5 करोड़ जीतने के लालच में भी नहीं पड़ीं। 5 करोड़ के प्रश्न के उत्तर के बारे में राहत निश्चिंत नहीं थीं। इसलिए उन्होने 1 करोड़ के बाद गेम छोड़ दिया और चौथे सीजन की पहली करोड़पति बन गईं।
राहत एक निम्न मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से हैं। वह महीने में तीन हजार रुपये कमाती हैं। ये रुपये वह अपनी सिलाई की दुकान से कमाती हैं जिसे वह अपने घर पर खुद चलाती हैं। राहत का अभी तक अपने नाम पर कोई बैंक एकाउंट नहीं है। वह भारत की गरीब जनता का प्रतिनिधित्व करती हैं। राहत की जीत केबीसी के खेल का उस वर्ग तक विस्तार करने वाली है तो टीवी देखने के बारे में तो सोचता है लेकिन खुद टीवी आना उनके लिए एक सपना है।
amitabh bchchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी 4 झारखंड टीवी राहत तस्नीम रिएलिटी शो सोनी jharkhand kbc kbc 4 rahat tasleem reality show sony tv


Click it and Unblock the Notifications