झांसी की रानी में उल्का की वापसी

By Priya Srivastava

Ulka Gupta
जीटीवी के लोकप्रिय शो झांसी की रानी की रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का किरदार निभानेवाली उल्का गुप्ता दर्शकों की चहेती हैं। उन्हें बालिका रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के रूप में बेहद पसंद किया गया था। उनकी लोकप्रियता का ही नतीजा था कि जब झांसी की रानी में कृतिका को लाया गया तो निर्माताओं को शक था कि दर्शक युवा रानी लक्ष्मीबाई को अपनायेंगे या नहीं।

उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही एक बार फिर से झांसी की रानी में उल्का की वापसी हो रही है। लेकिन इस बार वे शो में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार नहीं, बल्कि काली का किरदार निभायेंगी। वह इस शो में एक आदिवासी बंधू का किरदार निभाती नजर आयेंगी। गौरतलब है कि भारतीय स्वतंत्रता के संग्राम में काली नामक युवती का महत्वपूर्ण योगदान था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उल्का की शो में वापसी की जा रही है।

आनेवाले एपिसोड में उल्का रानी लक्ष्मीबाई के साथ संग्राम करती नजर आयेंगी और काली के रूप में उनका युध्द में साथ देती नजर आयेंगी। हालांकि यह बात तो सोचनीय है कि किसी एक ही कलाकार को एक शो में दो किरदारों के रूप में दर्शाना थोड़ा अटपटा सा है। अब मान लीजिए फ्लैशबैक में जब रानी लक्ष्मीभाई के बचपन के दृश्य दिखाये जायेंगे तो उसमें तो उल्का ही नजर आयेंगी।

फिर निर्माता किस तरह दोनों किरदारों के साथ न्याय करेगा। खैर यह सिर दर्द को निर्माता का है। फिलहाल उल्का तो इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें फिर से सबका साथ मिल रहा है। वे कहती हैं कि हमें इस बात से बेहद खुशी है क्योंकि हम लोगों ने एक साथ एक दौर में बहुत मस्ती की है और पूरी क्रू टीम में मैं सबकी चहेती हुआ करती थी, तो एक बार फिर से हमें यह मौका मिल रहा है। आनेवाले एपिसोड में उल्का की एंट्री होगी और वह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ती भी नजर आयेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X