झांसी की रानी ने किया स्टंट

By Priya Srivastava

Jhansi ki Rani
अब तक आप सुनते आ रहे होंगे कि सिर्फ कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी में ही हसीनाएं स्टंट कर रही हैं और भी नये-नये कारनामे दिखा रही हैं। आप यह भी सोचते होंगे कि सिर्फ फिल्मों में ही पुरुष वास्तविक स्टंट करते हैं महिलाएं नहीं। तो हम आपकी गलतफहमी को दूर किये देते हैं। जीटीवी के धारावाहिक झांसी की रानी में कृतिका सेंगर ने एक जबरदस्त स्टंट किया है। इस स्‍टंट ने रियल की झांसी की रानी की याद दिला दी।

यूं तो छोटे परदे पर इस तरह के स्टंट की खबरें कम ही सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार कृतिका ने वह कमाल कर दिखाया है। एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्होंने 20 फीट ऊंचे दीवार से कूद लगाई है। एपिसोड में कुछ ऐसा होगा कि महल पर फिरंगियों का हमला होगा और यह देख कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नर्वस हो जायेंगी और वे कूद जायेंगी।

कृतिका ने इसे 6 रिटेक में पूरा किया है और वे बेहद खुश हैं कि उन्होंने कुछ ऐसा रोमांचित किया है। वे खुद कहती हैं कि यह मेरे लिए बेहद रोमांचित करने वाला अनुभव है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।

उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए खास प्रशिक्षण लिया और फिर इसे पूरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह फिल्मों में एक्शन करते देखती थी तो यही उम्मीद करती थी कि कभी वे भी एक्शन शो में भाग लें। यह पूछने पर कि क्या वह खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में भाग लेना चाहेंगी। उनका यही जवाब है कि जरूर, क्योंकि उन्हें रोमांस बेहद पसंद है, इसलिए वे ऐसे शोज का हिस्सा जरूर बनेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X