'झांसी की रानी' की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा..7 साल में हुईं नस्लभेद का शिकार
झांसी की रानी में बचपन में झांसी की रानी का किरदार निभा चुकी उल्का गुप्ता ने न्सलभेद पर बड़ा खुलासा किया है।
जी टीवी पर कुछ सालों पहले प्रसारित होने वाले झांसी की रानी में बचपन की झांसी की रानी का किरदार निभा चुकी उल्का गुप्ता ने हाल में इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सात साल की उम्र में वो नस्लभेद का शिकार हो चुकी हैं।
उल्का ने बातचीत में बताया एक पोर्टल को बताया कि "मुझे एक्टिंग का बहुत शौक है और बचपन से ही मैं इंडस्ट्री के डार्क साइड को फेस करती आ रही हूं। 'रेशम डंक' के रैपअप के बाद मैं पापा के साथ रोज ऑडिशन के लिए जाती थी और हर बार मुझे निराश होना पड़ता था। क्योंकि प्रोड्यूसर्स को एक फेयर लड़की की जरूरत होती थी। उनका मानना था कि फेयर लड़की अप मार्केट गर्ल होती है। डार्क स्किन की वजह से मुझे कई बार रिजेक्ट कर दिया गया।"
[46 फतवों से नहीं डरीं गायिका आफरीन, कुछ ऐसा बोलीं कि हैरान रह गए सब]
उल्का ने इस बातचीत में ये भी कहा कि सात फेरे में सलोनी की बेटी का किरदार भी उन्हें इस वजह से मिला था कि वो सांवली थी। कई जगहों पर ऑडिशन देने के बाद भी वो सेलेक्ट नहीं हो पाती थी।उन्होंने कहा कि यहां तक कि आज भी कास्टिंग एजेंट के पास जो रिक्वायरमेंट आती है उसमें फेयर शब्द जरुर लिखा हुआ होता है।
आपको बता दें कि उल्का गुप्ता फिलहाल तमिल की फिल्मों में काम कर रही हैं और अब वो बच्ची नहीं बल्कि इतनी बड़ी हो चुकी हैं।आप भी देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











