मुझे डांस बिलकुल नहीं आता था.....

By Bbc

 मुझे डांस बिलकुल नहीं आता था.....
गायक-अभिनेता और टीवी होस्ट मेयांग चांग, रियेल्टी शो झलक दिखला जा के चौथे सीज़न के विजेता हैं. डांस कॉम्पीटीशन जीतने वाला अगर ये कहे कि उसे बिलकुल भी डांस नहीं आता था, तो ये सुनने में शायद अटपटा लगे. लेकिन मेयांग चांग के मामले में ये सच है.

मुम्बई में मंगलवार को हुए फ़ाइनल में अपने से कहीं बेहतर डांसर्ज़, सुशांत सिंह और याना गुप्ता, को पीछे छोड़ कर गायक-अभिनेता और टीवी होस्ट मेयांग चांग ने डांस रियेल्टी शो 'झलक दिखला जा" का चौथा सीज़न जीता.

मेयांग चांग कहते हैं, “मुझे बिलकुल भी डांस नहीं आता था. इसलिए मुझे बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी. प्रतियोगिता मुश्किल थी इसलिए कभी नहीं सोचा कि मैं इतनी दूर तक टिक पाऊंगा या जीतूंगा. लेकिन कहीं-न-कहीं मुझे लगता है कि मेरी मेहनत और लगन लोगों को दिखी और उन्हें पसंद आई, इसी वजह से मैं इतनी दूर तक पहुंचा हूं. मैं ख़ुद को बढ़िया डांसर नहीं बल्कि एक अच्छा छात्र कहूंगा."

चांग की पार्टनर और कोरियोग्राफ़र मरीशा भी मानती हैं कि चांग अच्छे छात्र थे. वो कहती हैं, “चांग नॉन-डांसर हैं इसलिए शुरु में मुझे मुश्किल हुई. लेकिन वो अच्छे शागिर्द थे. गाने भी ऐसे चुने जिससे कभी न लगे कि उन्हें डांस नहीं आता. और आखिर तक उनमें बहुत सुधार आ गया था. हां, मुझे उसके साथ बहुत मेहनत करनी पड़ी और धैर्य रखना पड़ा."

आइडल से झलक तक

पेशे से डैंटिस्ट चांग का टीवी का सफ़र सिंगिंग रियेल्टी शो इंडियन आइडल से शुरु हुआ था. उन्होंने इसके तीसरे सीज़न में हिस्सा लेने के बाद चौथे सीज़न में शो होस्ट भी किया और फिर आईपीएल से भी जुड़े.

वो कहते हैं, “इंडियन आइडल से झलक दिखला जा तक का सफ़र मेरे लिए ज़िंदगी बदलने वाला सफ़र रहा है. जो कुछ भी मुझे पसंद है और जब भी मुझे उसमें कुछ करने का मौका मिला, मैंने उसे करने की कोशिश की है. मुझे ख़ुशी है कि मुझे वो सब करने का मौका मिला और आगे भी करता रहूंगा. मैं ख़ुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना कुछ मिला है क्योंकि मैं जानता हूं कि मेरी तरह करोड़ो लोग हैं जिन्हें सही मौका की तलाश है."

मेयांग चांग और उनकी कोरियोग्राफ़र मरीशा ट्रॉफ़ी के साथ. फ़िलहाल चांग किसी और रियेल्टी शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा तो नहीं लेना चाहते लेकिन अगर चुनना पड़े तो वो 'फ़ीयर फ़ैक्टर" में हिस्सा लेना चाहेंगे. वो कहते हैं, “मुझे डांस बिलकुल भी नहीं आता था इसलिए बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी. मैंने बहुत घंटे रिहर्सल की है. अब इतना 'स्टैमिना" तो आ गया है कि मैं फ़ीयर फ़ैक्टर में हिस्सा ले सकूं."

गाना, अभिनय, नृत्य, टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर- ये सारे काम करने के बावजूद चांग को नहीं पता कि वो आगे क्या करेंगे. वो कहते हैं, “मैं नहीं जानता कि आगे क्या करूंगा. मैंने जो भी किया है, पूरी मेहनत से किया है और उसे हमेशा इन्जॉय किया है."

डांस रियेल्टी शो जीतने के बावजूद चांग भविष्य में गाने और अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं. वो कहते हैं, “मैं डांस भी सीखना चाहता हूं और करता भी रहूंगा लेकिन मैं बहुत आलसी हूं." चांग अभी किसी फ़िल्म में काम नहीं कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान टीवी पर है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X