झलक दिखला जा: जब ईशानी ने शाहिद से किया प्यार का इजहार
[टेलीविजन] यूं तो शाहिद कपूर के कई दिवाने हैं। लेकिन 'मेरी आशिकी तुमसे ही..' की ईशानी को मौका मिला, जब वे शाहिद के सामने अपने प्यार का इजहार कर पाएं। जी हां, झलक दिखला जा के सेट पर ईशानी यानि की राधिका ने कहा शाहिद उनके पहले प्यार हैं।

राधिका शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। लिहाजा कोई दो राय नहीं कि जब उन्हें पता चला कि शाहिद की शादी दिल्ली की मीरा राजपूत से हो गई है, तो उनका दिल टूट गया।
VIDEO: कॉमेडी नाइट्स के सेट पर सलमान का जैक्सन डांस.. मजेदार
लेकिन शाहिद यूं कैसे अपनी फैन का दिल तोड़ सकते हैं। लिहाजा, शो में जज बने शाहिद ने राधिका के साथ दो ठुमके लगा लिए। शाहिद और राधिका ने 'गुस्ताख दिल..तेरे लिए..' गाने पर जबरदस्त डांस किया। हम्मम.. अपने फैन को कैसे खुश करना है, यह शाहिद बहुत अच्छी तरह जानते हैं।
मजेदार VIDEO: 'झलक दिखला जा' में ऐसे डांस करेंगे मोहित मलिक
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications