अधेड़ उम्र के आदमी ने Manisha Rani को जाल में फंसाया, पहले दिया लालच फिर रात को 3 बजे बुलाया घर लेकिन...

Manisha Rani Casting Couch: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल करने वाली मनीषा रानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। झलक दिखला जा विनर ने हाल ही में बताया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का दर्द झेला है।
गैलाटा इंडिया से बात करते हुए, मनीषा ने खुलासा किया कि वह एक ऐसे शख्स से मिलीं, जिन्होंने बिग बॉस टीम का हिस्सा होने का दावा किया था और उसने कहा कि उसे मनीषा का नंबर किसी जानकार से मिला, जिन्होंने उसके साथ अपने डांस वीडियो शेयर किए। मनीषा ने कहा कि उस लड़के ने उन्हें बिग बॉस में हिस्सा दिलवाने का भरोसा दिलवाया था।
मनीषा ने कहा- मैं बिग बॉस में आने के लिए 3-4 साल से ट्राई कर रही थी। मैं हर किसी से कलर्स की टीम के लोगों का नंबर मांगती थी। इसी दौरान मुझे एक नंबर मिला। उस बंदे ने मेरा वीडियो देखा। मुझे कॉन्फिडेंस दिया कि तुम सलेक्ट हो जाओगी। वो शख्स 50 साल का बूढ़ा था।
एक्ट्रेस ने कहा- "हम एक बार बिहार में थे तो उस टाइम, खासकर जब हम घर गए थे 4-5 दिन के लिए, वो हमको उस टाइम फोन किया कि तुमको कलर्स पर नहीं जाना, तुमको बिग बॉस नहीं करना, घर जा के बैठ गई, तुम अभी आ जाओ मुंबई। उसके लिए हम स्पेशली टिकट लेकर मुंबई आए कि मेरा तो बिग बॉस होने वाला है।"
आगे मनीषा ने कहा, "एक बार 3 बजे रात को फोन करके बोलता है कि आ जाओ मेरे घर। तो हम बोले कि हम घर तो नहीं आएंगे।" मनीषा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने उस शख्स के घर पर जाने से इनकार कर दिया, तो वह उन पर चिल्लाया और गंदी-गंदी बातें कही जिससे वह रोने लगीं। मनीषा ने आगे कहा- "अंत में, हमको यही समझ आया है कि कोई मदद नहीं करता है। अगर आप में टैलेंट है तो, हो ही जाता है।"
आपको बता दें मनीषा रानी ने हाल ही में 'झलक दिखला जा' का सीजन इस बार अपने नाम किया। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने के बाद मनीषा झलक दिखला जा 11 की विजेता बनकर उभरीं। शो में मनीषा रानी के वन लाइनर्स ने लोगों को खूब दिल जीता था।


Click it and Unblock the Notifications