बंद हो जाएगा कृष्णा का शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', ये सीरियल करेगा रिप्लेस!

By Shivani Verma

झलक दिखलाजा के फैंस इसके सीज़न 9 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार का सीज़न बाकी सीज़न से काफी हटके होने वाला है। इस बार के सीज़न में कौन-कौन पर्फॉर्म करेगा वो लिस्ट भी आ चुकी है। जानकारी के अनुसार इस बार के सीज़न में आप ज्यादातर कलर्स फैमिली मैंबर्स को इस शो में देख पाएंगे।

Comedy nights bachao

इस सीज़न में मेरी आशिकी तुम से ही है फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, नूरा फतेही, नागिन सीरियल के रितिक उर्फ अर्जुन बिजलानी, 24 इंडिया सीज़न 2 एक्ट्रेस सुरविन चावला, टीवी की फेवरेट बहु स्वरा उर्फ हेली शाह इस शो में आपको नज़र आने वाली हैं।

इसी के साथ जीटीवी के शो टशन ए इश्क के चॉकलेटी ब्वॉय सिद्धार्थ गुप्ता, कॉमेडियन गौरव गेरा (जो आपको चुटकी के किरदार में नज़र आएंगे), सलमान युसुफ, शांतनु महेश्वरी, डांसिंग ट्विंस प्रियंका और पूनम शाह, हरपाल सिंह भी इस लिस्ट में हैं। जानकारी मिली है कि इस शो में पहले गैस्ट रितिक रौशन होंगे और हो सकता है कि इस शो में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रुस्तम को प्रमोट करने भी आएं।

कसम : कृतिका नहीं..कृस्टल नहीं..ये एक्ट्रेस निभाएंगी तनु का किरदार!

अब कंटेस्टेंट की लिस्ट तो आपको पता चल ही गई। अब बारी है इसके शुरू होने की तारीख की। जानकारी मिली है कि ये शो 30 जुलाई से आपको टीवी पर नज़र आएगा। बताया जा रहा है कि ये शो हर शनिवार रात 10 बजे आया करेगा। अब सवाल ये उठता है कि इस समय पर आने वाले शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ का क्या होगा।

अगर झलक दिखलाजा इस शो की टाइमिंग पर आएगा तो क्या कॉमेडी नाइट्स बचाओ बंद हो जाएगा? खैर, फिलहाल तो हम कंटेस्टेट्स की तस्वीरों पर नज़र डालते हैं...

तस्वीरें...

तस्वीरें...

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X