मनीष और रागिनी करेंगे होस्ट झलक दिखला जा

ज्ञात हो कि रागिनी खन्ना स्टार प्लस के टॉप सीरियल्स में से एक ससुराल गेंदा फूल की मेन लीड एक्ट्रेस थीं और झलक दिखला जा शो को होस्ट करने के लिए उन्होंने सीरियल छोड़ने का फैसला किया जिसकी वजह से चैनल ने ससुराल गेंदा फूल सीरियल को बंद कर दिया।
मनीष पॉल पिछली बार जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स को होस्ट किया था। कॉमेडी सर्कस, सारेगामापा सिंगिंग सुपर स्टार जैसे होस्ट करने के अलावा मनीष ने मारुती मेरा दोस्त और तीस मार खान फिल्मों में काम किया है।
माधुरी दीक्षित, करन जौहर और रेमो डिसूजा इस बार झलक दिखला जा के कंटस्टेंट को जज करने के लिए होंगे।
झलक दिखला जा के कंटस्टेंट में इस बार दर्शील सेफरी, अर्चना विजया, ईशा श्रावनि, सनत जयसूर्या, गुरमीत चौधरी,तलत अजीज, शिबानी दांडेकर, रवि किशन, जयति भाटिया, प्रत्युश बैनर्जी,भारती सिंह और जिया मनेक का नाम शामिल हैं।
कंटस्टेंट और जजेस के अलावा झलक दिखला को और स्पेशल बनाने के लिए अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा, कोरियोग्राफर सरोज खान और प्रभु देवा और इंटरनेशनल सेलिब्रिटी लिंडा हैमिल्टन भी स्पेशल जज के रुप में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











