झलक दिखला जा का पहला नॉमिनेशन
सुरेश मेनन, जाने माने एक्टर, रियलिटी नृत्य कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 6' से बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी हैं। वह कार्यक्रम की शुरुआत में ही बाहर हो जाने से निराश नहीं हैं, क्योंकि शो में रहने के दौरान काफी कम समय में ही उन्होंने खूब नृत्य किया।सुरेश ने आईएएनएस को बताया, "कार्यक्रम के हर एपिसोड में किसी न किसी को तो बाहर जाना ही है। मैं पहले बाहर हो जाने से निराश नहीं हूं।"
सुरेश का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में नृत्य करने का पर्याप्त अवसर मिला। उन्होंने कहा, "मैं अपनी जिंदगी में कभी इतना नृत्य नहीं किया था। मैंने यहां मजे किए और लोगों का मनोरंजन किया, इस बात की मुझे खुशी है।" कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 6' का प्रसारण एक जून से शुरू हुआ है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, निर्देशक करन जौहर और कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डीसूजा कार्यक्रम के निर्णायक हैं।
सुरेश, टीवी और फिल्मों दोनों ही माध्यमों में कई सालों से सक्रिय हैं। छोटे पर्दे के हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी सर्कस' में वह काम कर चुके हैं और 'दिल तो पागल है' 'क्रेजी 4' 'रा-वन' और 'हाऊसफुल' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
