झलक दिखला जा विनर दृष्टि कलर्स से हैं इसलिए जीत पर इतना विवाद!

दृष्टि धामी भले ही इस साल झलक दिखला जा की विनर बनी हों और उन्हें काफी खुशी भी मिल रही हो लेकिन दर्शकों की नाराजगी वाकई दृष्टि की ये खुशी कम कर देगी। दृष्टि धामी कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल मधुबाला की मेन लीड एक्ट्रेस हैं और उनका ये सीरियल लोगों को काफी पंसद भी है। दृष्टि जब कलर्स के ही शो झलक दिखला जा में आईं तो सभी को पहले ही ये महसूस हो गया कि कहीं ना कहीं दृष्टि के झलक दिखला जा जीतने के चांसेस काफी ज्यादा हैं और इसके साथ ही कुछ चैनलों ने तो पहले ही ये न्यूज भी चला दी थी कि दृष्टि धामी ही इस बार शो जीतेंगी। यानी कि कलर्स चैनल को भी पता था कि दृष्टि धामी को लेकर पहले ही काफी सुर्खियां बन चुकी हैं।

दृष्टि धामी के जीतने के बाद लोगों ने ट्विटर पर ये पोस्ट किया कि दृष्टि धामी भले ही जीत गयी हों लेकिन असल में लॉरेन को ही जीतना चाहिए था। लॉरेन के सामने कोई भी पार्टिसिपेंट नहीं टिक सकता। इसके बावजूद दृष्टि का लॉरेन को हराकर जीतना वाकई लोगों को हैरान कर गया। पहले तो चौथे नंबर पर शान का शो से बाहर जाना और उसके बाद तीसरे नंबर पर सोनाली का निकलना लोगों को ये हिंट दे गया कि दृष्टि ही इस शो की विजेता होंगी। क्योंकि दृष्टि धामी कलर्स चैनल की स्टार हैं और उनका टीवी शो मधुबाला लोगों के बीच काफी फेमस है। कलर्स चैनल नही चाहता था कि दृष्टि धामी को हराकर वो लोग मधुबाला शो के फैन्स को निराश करें।

लेकिन वहीं अगर देखा जाए कि कौन डिसर्व करता था झलक दिखला जा 6 को जीतना तो इसबारे में शो के जजेस ज्यादा अच्छी तरह जान सकते हैं। माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा जैसे डांसिग सुपस्टार्स अगर शो को जज कर रहे हों तो ऐसे मे उनके फैसले पर इस तरह से सवाल उठाना कहां तक जायज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X