दृष्टि जीत गयीं झलक दिखला जा 6, लेकिन वाहवाही लॉरेन को मिली!

झलक दिखला जा शो कलर्स चैनल का सबसे ज्यादा टीआरपी वाला डांस रियैलिटी शो है। हाल ही में झलक दिखला जा के सीजन 6 के विनर्स दृष्टि धामी और उनके पार्टनर सलमान बने हैं। कल यानी 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे विनर्स का अनाउँसमेंट हुआ और उसमें दृष्टी धामी और सलमान को सबसे ज्यादा वोटों के आधार पर विनर घोषित किया गया। लेकिन इस रिजल्ट झलक दिखला जा के दर्शक खुश नही हैं। दृष्टि के मुकाबले में दर्शकों को लॉरने का डांस ज्यादा बेहतर लगा। दर्शकों का कहना है कि चूंकि दृष्टि कलर्स की स्टार हैं इसलिए उन्हें शो में जिताया गया। लेकिन सभी का मानना है कि ये फिक्स पहले से ही था कि दृष्टि ही इस बार का शो जीतेंगी। जो कि गलत है। दृष्टि भले ही एक अच्छी एक्ट्रेस हों लेकिन उनका डांस शो जीतना किसी को समझ में ही नहीं आ रहा है।

कल रात से ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी दृष्टि को जीतना चाहिए करके एक टैग चल रहा था और इस टैग को लेकर हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स दिये हैं। कुछ दर्शकों का तो ये कहना है कि दृष्टि की मार्केटिंग कराने के लिए ये हैशटैग भी जानबूझकर बनाया गया है। दृष्टि को भले ही वोट मिले हों लेकिन डांस की बात अगर हौ तो लॉरेन के सामने दृष्टि कहीं नहीं टिकती हैं और लॉरेन ही असल में झलक दिखला जा 6 के विजेता हैं। उन्हें ही ये ट्रॉफी मिलनी चाहिए थी। अगर प्रोफैशनल डांसर्स को जीताना ही नहीं था तो उन्हें शो में लाए ही क्यों। उन्हीं ही देखने के लिए तो लोग झलक दिखला जा देखते थे।

झलक दिखला जा के सीजन 6 का फिनाले कल रात को ही हो गया और शो के जजेस के साथ रितिक रौशन और प्रिंयका चोपड़ा भी मौजूद थे जो कि अपनी फिल्म कृष के प्रमोशन के लिए आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X