'झलक दिखला जा' के चलते बंद हुआ 'ससुराल गेंदा फूल'

कुछ महीने पहले अचानक स्टार प्लस ने ससुराल गेंदा फूल को हैप्पी एंडिंग के साथ बंद कर दिया। सीरियल के बंद होने का कारण डांस रियेलिटी शो तब बना जब सुहाना का किरादार निभा रहीं रागिनी खन्ना ने सीरियल छोड़ने का फैसला किया।
रागिनी इस रियेलिटी शो को होस्ट करना चाहती थीं मगर ससुराल गेंदा फूल के निर्देशक इस सीरियल के साथ कोइ समझौता नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने रागिनी को मनाने की कोशिश की। पर डांसिंग की शौकीन रागिनी, माधुरी जैसी अदाकारा के साथ काम करने के सुनहरे मौके को छोड़ना नहीं चाहती थीं इस वजह से उन्होंने इस सीरियल में काम करने के लिए मना कर दिया।
1 मई 2010 को शुरु हुआ ससुराल गेंदा फूल स्टार प्लस पर हर रात 7:30 बजे टेलीकास्ट होता था। 2010 से लेकर 2012 तक इस सीरियल ने स्टार परिवार से लेकर इंडियन टेलीविज़न अकेडमी, बिग स्टार एंटरटेनमेंट,बिग टेलीविज़न एकेडमी जैसे कई बडे़ अवार्ड फंक्शन में अवार्ड जीते। सुहाना और ईशान की जोड़ी तो हर किसी की फेवरेट जो़ड़ी बन गई थी।
खैर अब ये तो सच है कि सुहाना के किरदार को रागिनी की जगह कोइ नहीं निभा सकता है शायद इसलिए चैनल वालों ने इस सीरियल को बंद कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











