'झलक दिखला जा 10' में इतने बड़े बिग स्टार्स करेंगे टीवी पर टीआरपी धमाका, कंटेस्टेंट,जज की पूरी LIST !
टीवी पर एक बार फिर से झलक दिखला जा सीजन 10 की वापसी होने जा रही है। एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई स्टार्स डांस के रंग में रंगे हुए नजर आयेंगे। इस बार झलक दिखला जा सीजन 10 कई सारे बदलाव और डबल एंटरटेनमेंट के साथ वापस आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार जिन सभी कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं उनकी एक झलक फैंस को वैसे ही दीवाना कर देती है।
जो नाम सामने आ रहा है वो बड़ा सरप्राइज है। झलक दिखला जा के इस सीजन में नीति टेलर, निया शर्मा, धीरज धूपर, टीवी की क्वीन हिना खान के साथ भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे और अनुपमा फेम पारस कलनावत भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। झलक का मंच हो और क्रिकेट ना हो तो भला ऐसे कैसे हो सकता है। हर बार की तरह क्रिकेट की दुनिया के 2 बड़े चेहरे झलक के मंच पर दिखाई देने वाले हैं।

हरभजन सिंह और सुरेश रैना भी डांस की पिच पर अपना हुनर दिखाने के लिए आ सकते हैं। इस बार जज की लिस्ट भी एंटरटेनमेंट और मस्ती से भरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही इस शो को जज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह भी खबर आ रही है कि होस्ट के तौर पर कॉमेडी की असली रानी भारती सिंह अपना जलवा दिखाते हुए नजर आयेंगी।
आपको बता दें कि जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। लेकिन रिपोर्ट अनुसार झलक दिखला जा सीजन 10 इसी साल 2022 को सितंबर के महीने में टेलीकास्ट किया जाएगा। अगस्त महीने में इसके प्रोमो की शूटिंग की जाएगी। और साथ ही सभी कंटेस्टेंट से जुड़ी झलक भी टेलीकास्ट की जाएगी। मेकर्स जल्द ही सभी तय कंटेस्टेंट के नाम पर से पर्दा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












