अपने ही दोस्त अब छोड़ने लगे हैं Elvish Yadav का हाथ, पिटाई का वीडियो आते ही इस हसीना ने तुरंत किया अनफॉलो

Elvish Yadav Fighting Case: गमला चोर और रेव पार्टी मामले के बाद एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। एल्विश यादव ने अपने 8-10 लोगों के साथ मिलकर यूट्यूबर मैक्सटर्न सागर ठाकुर की गुरुग्राम की एक कपड़ा दुकान में पिटाई कर दी।
पुलिस को दिए अपने बयान में, सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) ने आरोप लगाया, "पिछले कुछ महीनों में, एल्विश फैन पेज्स ने काफी नफरत फैलाई है... जिससे मैं परेशान हो गया था। मुझे एल्विश ने मिलने के लिए कहा था, लेकिन मुझे लगा कि यह एक सिर्फ एक बात होगी, जिसे दो लोग आमने-सामने करेंगे। जब वो दुकान पर आए, वह और उसके 8-10 गुंडे, जो नशे में थे, मुझे पीटने लगे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ तोड़ने की कोशिश की...।"
पुलिस ने प्रेस को बताया कि वे यूट्यूब पर एक दूसरे के साथ कॉम्पटीशन कर रहे थे। ऐसा लगता है कि उनके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को गालियां देंगे। उन्हें फुटेज मिल गई है और जांच चल रही है। एल्विश यादव ने अपने लाइव में कहा कि अगर कोई उनके फॉलोअर को मां-बहन की गाली देगा तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दूसरों को सच्चा हिंदू होने का प्रमाणपत्र देना होगा।
अब इस बीच मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। आपको बता दें, मनीषा रानी और एल्विश यादव बिग बॉस OTT 2 में नजर आए थे। मनीषा ने एल्विश को अपने प्यार में फंसाने की भी खूब कोशिश की थी लेकिन एल्विश नहीं फंसे। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद एल्विश और मनीषा के बारे में कहा जाता रहा कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन अब लगता है कि नहीं हैं।
हमें देखना होगा कि इस बार एल्विश यादव अपना बचाव कैसे करते हैं। सांपों के जहर मामले से एल्विश यादव की काफी बदनामी हुई। नोएडा पुलिस को 20 मिलीलीटर सांप का जहर मिला था। अभी ये मामल शांत भी नहीं हुआ था कि एल्विश के खिलाफ एक और शिकायत हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications