Jhalak Dikhhla Jaa: सृति झा और अदा मलिक की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखने वालों के उड़े होश

jhalak-dikhhla-jaa-wild-card-entries-sriti-jha-and-anu-malik-daughter-ada-malik-videos-out-see-he

'झलक दिखला जा 10' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में एक से बढ़ कर एक सेलेब्स अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। अब शो में 'कुमकुम भाग्य' फेम सृति झा और अदा मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। दोनों अब शो में अपने कोरियोग्राफर के साथ थिरकते नजर आएंगे। सृति झा जहां जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं तो वहीं, अनु मलिक की बेटी अदा मलिक भी फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।

दोनों के डांस क्लिप की छोटी सी झलक कलर्स चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैं उनके निजी अकाउंट पर भी देखने को मिली है। वहीं, दोनों के अलावा तंजानिया के डांसर और कॉन्टेंट क्रिएटर किली पॉल शो पर गेस्ट बनकर आएंगे। शो में अब तक अली असगर, धीरज धूपर और दूती चंद बाहर हो चुके हैं।

लेकिन, सृति झा और अदा मलिक की दिलचस्प एंट्री ने रोमांच को और बढ़ा दिया है। सृति झा की बात करें तो वो पिछले दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आई थीं। अब वो 'झलक दिखला जा' में नजर आएंगी। उनकी डांस की एक झलक ने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

वहीं, दिग्गज संगीतकार अनु मलिक की बेटी अदा मलिक भी शो पर अपने मूव्स दिखाती नजर आएंगी। शो में पहले से निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर, पारस कलनावत, शेफ जोरावर कालरा, रुबीना दिलैक आदि कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हैं। शो में इन दोनों के अलावा निशांत भट्ट की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। बता दें कि, शो 'झलक दिखला जा 10' में माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर जज हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X