माधुरी-श्रीदेवी के डांस से होगा झलक गुलजार

बीते दशकों की दो दमदार अभिनेत्रियां श्रीदेवी और माधुरी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए लोग बेहद बेकरार रहते थे लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं हो पायी क्योंकि दोनों ही अभिनेत्रियों ने कभीभी साथ में काम नहीं किया।

कहा तो यह जाता है कि दोनों ही अभिनेत्रियों में हमेशा कांटे की टक्कर रहा करती थीं। माधुरी दीक्षित के आने से पहले श्रीदेवी का ही छत्र राज था बॉलीवुड पर।वो सुंदर और बेहतरीन अदाकारा तो थीं ही, डांस में भी उनका कोई सानी नहीं था।

लेकिन सन् 1989 में जैसे ही माधुरी ने तेजाब फिल्म से सफलता का स्वाद चखा, श्रीदेवी का सिंहासन डोल गया। फिर साजन, रामलखन, थानेदार, बेटा, खलनायक और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों के जरिये माधुरी ने श्रीदेवी को कड़ी टक्कर दी और नंबर वन अभिनेत्री का खिताब अपने नाम कर लिया।

माधुरी सुंदरता, अभिनय और डांस कुशलता के कारण हमेशा श्रीदेवी पर भारी पड़ीं जिसके कारण जो लोग श्री को पसंद करते थे वो माधुरी को पसंद नहीं करते थे लेकिन जो माधुरी के दीवाने थे उन्हें श्रीदेवी रास नहीं आती थी। कई निर्देशकों ने दोनों अभिनेत्रियों को साथ लेकर फिल्म बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुये।

मीडिया में खबरें फैली कि श्री ने माधुरी के साथ काम ना करने की इच्छा जताई थी। धीरे-धीरे श्री का नशा लोगों के सिर से उतर गया और माधुरी के माधुर्य में लोग फंसते चले गये। माधुरी से पहले बॉलीवुड में दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों का ही वर्चस्व था लेकिन माधुरी ने श्री देवी को परास्त करके मराठी राज्य स्थापित किया।

लेकिन जो लोग बीते जमाने में श्री और माधुरी को एक साथ पर्दे पर देखने की इच्छा रखते थे उनके लिए एक खुशखबरी है क्योंकि दोनों अदाकराएं एक साथ अब आपको कलर्स के बहुचर्चित शो झलक दिखला जा के स्टेज पर दिखायी पड़ने वाली हैं, यही नहीं दोनों ही संपूर्ण अभिनेत्रियां झलक के मंच पर साथ-साथ डांस भी करती नजर आयेंगी।

यह रोचक शो 30 सितंबर की रात को प्रसारित किया जायेगा क्योंकि उस दिन झलक दिखला जा का आखिरी शो यानी की ग्रैंड फिनाले होगा। श्रीदेवी झलक के मंच पर अपनी आने वाली फिल्म इंग्लिश विंग्लिश' का प्रमोशन करेंगी। करीब 15 सालों बाद श्रीदेवी बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिये कम बैक कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X