करण ने खोले हिरोईन करीना के कई राज

फिल्म हिरोईन के प्रमोशन के लिए झलक दिखला जा के मंच पर जैसे ही करीना कपूर पहुंचीं वहां तालियों की ऐसी गूंज सुनायी दी जिसे सुनकर लोग दंग रह गये। करीना को अपनी बहन मानने वाले भाई करण ने उनका शो में जबरदस्त स्वागत किया। करीना भी उनसे खुशी से मिलीं और उनकी बगल की सीट पर जाकर बैठ गयीं।

शो के दौरान करीना ने फिल्म हिरोईन के संवाद भी बोले और फिल्म के गाने हलकट जवानी... पर दो बार डांस भी किया। एक बार तो उनका साथ कामेडियन और प्रतियोगी भारती ने दिया तो एक बार करण जौहर, माधुरी दीक्षित और रेमो ने उनके साथ इस गाने पर ठुमके लगाये।

शो के दौरान करण ने करीना के बारे में कई बातें बताईं। करण ने कहा कि करीना एक ऐसी कलाकार है कि जिसे सिर्फ फिल्म में अपनी सींस से ही लेना-देना होता है। बाकी लोग क्या कर रहे हैं इस बात से कोई मतलब नहीं होता है।

कऱण ने कहा कि फिल्म कभी खुशी कभी गम... शूट करते समय सैड सींस में करीना ने रो तो लिया था लेकिन जैसे ही पैक अप हुआ उसने मुझसे पूछा कि यह बताओ मरा कौन है जिसके लिए मुझे रोना पड़ा।

करण की इस बात को सुनते ही सभी लोग ठहाके लगा कर हंस पड़े औऱ करीना ने करण को प्यार से कहा कि नॉट फेयर। लेकिन करण ने कहा कि करीना बहुत टैलेंटड हिरोईन है इसलिए मैं कामना करता हूं कि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस के कई रिकार्ड तोड़े।

फिल्म हिरोईन 21 सितंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं, फिल्म में करीना के साथ अर्जुन रामपाल भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X