करीना-माधुरी के डांस से रौशन हुआ झलक..

कलर्स का धमाकेदार शो झलक दिखला जा इस समय अपने पूरे शबाब पर हैं। इसलिए हर सितारा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो में जरूर पहुंचता है। पिछले हफ्ते प्रदर्शित हुई फिल्म बर्फी के प्रमोशन के लिए जहां शनिवार को प्रियंका-रणबीर इस शो में दिखायी दिये थे वहीं रविवार को हिरोईन करीना कपूर इस शो में प्रमोशन के लिए पहुंची। ग्रीन कलर से सलवार सूट में किसी कयामत से कम ना लगने वाली करीना कपूर ने पहुंचते ही शो में चार चांद लगा दिये।

हिरोईन के अलावा करीना ने अपने दिल की बातें भी झलक के सेट पर शेयर की और कहा कि उन्हें खुशी है कि वो आज इस मंच पर अपनी बचपन की पसंद माधुरी दीक्षित से मिल रही हैं। करीना ने बताया की वो माधुरी की फिल्में बचपन से देखती आ रही है उनकी दिली इच्छा थी कि वो कभी माधुरी के साथ डांस करें।उन्हें माधुरी की हर अदा बहुत अच्छी लगती थी। वो सोचा करती थीं कि वो भी एक दिन माधुरी की ही तरह डांस करेंगी।

इसके बाद करीना के कहने पर माधुरी डांस प्लोर पर आयीं और उन्होंने माधुरी के साथ फिल्म राजा कि हिट सांग नजरें मिलीं दिल धड़का...वाले गाने पर डांस किया। बॉलीवुड की दो हसीनाओं को डांस पर देखकर हर कोई बस मदहोश हो गया।

फिल्म हिरोईन 21 सितंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं, फिल्म में करीना के साथ अर्जुन रामपाल भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X