झलक दिखला जा-7 फाइनल की ओर बढ़ चुका है। आज शाम किसी एक जोड़ी को विनर घोषित कर दिया जाएगा। झलक दिखला जा-7 का आखिरी मुकाबला आशीष शर्मा और शक्ति मोहन के बीच है। शनिवार को दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अब दोनों में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज यह तो झलक दिखला जा-7 का ग्रांड फिनाले ही बताएगा। कलर्स चैनल के डांस रियलटी शो झलक दिखला जा-7 सबसे लोकप्रिय शो है। इस शो ने लोकप्रियता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रतियोगियों ने अपनी डांस प्रतिभा से दर्शकों को पूरी तरह से बांध लिया है। फाइनल तक आते-आते शो में चार प्रतियोगी ही रह गए हैं। जिसमें आशीष शर्मा, शक्ति मोहन, करन ठक्कर और मौनी राॅय हैं। डांस का हर फॉर्म उन्होंने दिखाया।
झलक दिखला जा में इस सीजन के प्रदर्शन को देखा जाए तो शक्ति मोहन का दावा मजबूत नजर आता है। कोरियोग्राफर तुषार के साथ उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। झलक दिखला जा में नॉन डांसर ही विजेता बनते हैं, शनिवार शाम को इन्हीं चारों के बीच डांस का कड़ा मुकाबला होगा। क्या आशीष शर्मा अपने प्रतिभागी को हराकर झलक की ट्राफी अपने नाम कर पाएंगे। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि झलक दिखला जा-7 फिनाले के चारों प्रतिभागियों को.........
झलक दिखला जा-7 ग्रांड फिनाले
झलक दिखला जा-7 के फिनाले राउंड में चार प्रतियोगी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
फाइनल लड़ाई
फाइनल में शक्ति मोहन और आशीष शर्मा एक दूसरे का आमने-सामने होंगे।
शक्ति मोहन
इस सीजन डांसर शक्ति मोहन का दावा बहुत मजबूत दिखाई दे रहा है।
आशीष शर्मा
आशीष शर्मा भी किसी से कम नहीं हैं। अपनी अदाकारी से तो वो दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
शक्ति का डांस
शक्ति की हर परफाॅरमेंस जजो को हर बार कुछ अलग नजर आती है।
रंगरसिया आशीष
कलर्स के शो रंगरसिया में आशीष अपनी को-एक्टर सान्या ईरानी के साथ वैसे भी फैंस का दिल जीत रहे हैं।
शक्ति एंड मुक्ति
तीन का तड़का राउंड में शक्ति ने अपनी बहन के साथ डांस किया।
वैम्पायर आशीष
वैम्पायर डांस कर आशीष ने सभी का दिल जीत लिया।
डांस-डांस
शक्ति मोहन अपनी को-डांस के साथ परफार्म करते हुए।
विजेता आशीष
क्या आशीष शर्मा पिछले सीजन की विनर दृष्टि की तरह जीत पाएंगे। फाइनल ही बता पाएगा कि क्या होने वाला है।
सेलिब्रिटीज
झलक दिखला जा-7 में आने वाले सभी सेलिब्रिटीज से भी प्रतियोगियों को सराहना मिली।
जज
शो के जज रेमो डिसूजा, माधुरी दीक्षित, करन जौहर ने भी प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की थी।
महामुकाबला
ग्रांड फिनाले का आज शानदार आयोजन किया जाएगा। शो के जजों सहित सेलिब्रिटीज और पूर्व प्रतियोगी भी मौजूद रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications