'झलक दिखला जा' में प्राण साहब को दी गई श्रद्धांजलि
टेलीविजन रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 6' में प्रसिद्ध अभिनेता प्राण को श्रद्धांजलि दी गई। प्राण का 12 जुलाई को निधन हो गया था। इस शो के शीर्ष 10 प्रतियोगियों में शामिल गायक शान ने 1973 की फिल्म 'जंजीर' का प्राण का सदाबहार गीत 'यारी है ईमान मेरा' गाया।
सभी प्रतियोगी एवं निर्णायक एक साथ मंच पर उपस्थित हुए है और एलईडी स्क्रीन पर बॉलीवुड के सबसे चहेते खलनायक के चित्रों का संग्रह प्रस्तुत किया गया।
शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "यह बेहद भावुक क्षण था और निर्णायकों और प्रतियोगियों ने उन्हें साथ-साथ याद किया।" यह अगले सप्ताहांत प्रसारित कड़ी में देखा जा सकेगा।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, फिल्मकार करण जौहर और नृत्य निर्देशक रेमो डीसूजा इस शो के निर्णायक हैं।
इस शो के प्रतियोगियों में शान के अलावा अभिनेता करनवीर बोहरा, सिद्धार्थ शुक्ला,करन पटेल, अभिनेत्री दृष्टि धामी, मुक्ती मोहन, सना सईद, आरजे मंत्रा, नर्तकी लॉरेन गोटलेब और इंडियाज गॉट टैलेंट के विजेता सोनाली और सुमंत शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











