Manisha Rani ने कर दिया कमाल, Jhalak Dikhhla Jaa 11 जीतकर रच दिया ये इतिहास

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: 'झलक दिखला जा 11' सबसे पसंदीदा डांस रियलिटी शो में से एक है। इस बार का सीजन काफी सक्सेसफुल रहा और लोगों ने कंटेस्टेंट को काफी पसंद किया। शो का ग्रैंड फिनाले बीती रात (2 मार्च) हुआ। शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट थे- शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, मनीषा रानी, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा।
श्रीराम और धनश्री के एलिमिनेट होने के बाद । टॉप थ्री में थे शोएब, अद्रिजा और मनीषा। टॉप टू में मुकाबला शोएब और मनीषा के बीच और आखिरकार मनीषा रानी ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आपको बता दें, इस शो में मनीषा रानी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी।
फिनाले में जज फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी ने मनीषा को ट्रॉफी सौंपी। शो जीतने के बाद मनीषा बेहद एक्साइटेड दिखीं और उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके फैंस ने साबित कर दिया है कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं और वह किसी दूसरे के मुकाबले उन पर अधिक भरोसा करते हैं। शो जीतने पर आशुतोष पवार भी भावुक हो गए।
क्या मिला ईनाम
मनीषा ने ग्रैंड ट्रॉफी और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसके अलावा, उन्होंने और आशुतोष ने यस आइलैंड, अबू दाबी की मुफ्त यात्रा जीती।
ग्रैंड फिनाले में सारा अली खान, विजय वर्मा, संजय कपूर, हुमा कुरेशी मेहमान थे। झलक दिखला जा 11 के एक्स कंटेस्टेंट, सागर पारेख, संगीता फोगट, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, अंजलि आनंद, तनीषा मुखर्जी भी अपने कोरियोग्राफर पार्टनर्स के साथ इस बड़े दिन के लिए मौजूद थे।
आपको बता दें, फिनाले 2-3 दिन पहले शूट किया गया था। कल, फराह खान ने सफल शो का जश्न मनाने के लिए झलक दिखला जा के लोगों के लिए अपने घर पर एक पार्टी रखी। ये सभी पार्टी में नाचते-गाते नजर आए। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











