..................... Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani pens a heart-touching post after big win - Hindi Filmibeat

Jhalak Dikhhla Jaa जीतने के बाद Manisha Rani ने शेयर किया लंबा चौड़ा मैसेज, खोलकर रख दिया अपना दिल

Manisha Rani Post

Manisha Rani Post After Jhalak Dikhhla Jaa Finale: डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' खत्म हो चुका है और हमें शो का विजेता मिल गया है। जी हां, मनीषा रानी और उनके कोरियोग्राफर पार्टनर आशुतोष पवार ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

मनीषा रानी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और वो शो जीतने वाली पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गईं। टॉप फाइव में मनीषा के अलावा शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्र, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा भी थे। शोएब, मनीषा और अद्रिजा पहले टॉप तीन में पहुंचे और फिर अद्रिजा के एलिमिनेशन के बाद मनीषा को विजेता घोषित किया गया। शो जीतने के बाद मनीषा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। शो जीतने के बाद आशुतोष भी काफी इमोशनल हो गए।

अब मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह एक छोटे शहर से आईं और डांस रियलिटी शो जीता। उन्होंने अपने फैंस को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि वह अब एक बच्चे की तरह सोएंगी।

मनीषा रानी का पोस्ट

झलक दिखला जा 11 के ग्रैंड फिनाले से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सपने सच होते हैं। आज शब्द कम हैं आपकी तारीफ में..बिहार के छोटे गांव से आई एक छोटी से लड़की ने बड़े सपने देखे!! और हमारे सपने को" पूरा करने के लिए पूरा हिंदुस्तान साथ आ गया... शुक्रिया उन सबको जिन्होंने मुझे झलक की जर्नी में इतना प्यार दिया और ट्रॉफी भी मेरे हाथ में दिलवाई, सिर्फ यहीं कहूंगी- 'आप की तारीफ में क्या कहें। आप हमारी जान बन गए।' मैं खुश हूं...बहुत खुश हूं..दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद आज मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रही हूं और यह सब मेरे फैंस और परिवार की वजह से है। बहुत आभारी हूं #मनीषारानी #मनीषास्क्वाड #झालकदिखलाजा11"

झलक दिखला जा 11 के फिनाले में सारा अली खान, विजय वर्मा, संजय कपूर, हुमा कुरेशी मेहमान बनकर आए थे। सागर पारेख, संगीता फोगाट, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, अंजलि आनंद, तनीषा मुखर्जी और झलक दिखला जा 11 के एक्स कंटेस्टेंट्स भी मौजूद थे।

फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा शो के जज थे जबकि गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X