Jhalak dikhhla Jaa 10 Winner: 8 साल की गुंजन सिन्हा की सलमान के साथ मूवी, 20 लाख को लेकर बड़ा फैसला!

Jhalak dikhhla Jaa 10 winner : झलक दिखला जा 10 की विनर बन गई हैं 8 साल की गुंजन सिन्हा। रुबीना दिलैक, निया शर्मा और सृति झा के साथ कई बिग सेलेब्स को पीछे छोड़ गुंजन ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। गुंजन टीवी के लिए नया चेहरा नहीं हैं। वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं। सलमान खान हो या नोरा फतेही हर कोई उनके डांस स्टाइल का दीवाना है। गुंजन सिन्हा ने वोटिंग और नंबर के चलते रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ खुद झलक दिखला जा का सीजन अपने नाम किया है। गुंजन गुंजन सिन्हा जहां भी जाती हैं, अपने पिता के साथ होती हैं। पापा की लाडली गुंजन असम गुवाहाटी की रहने वाली हैं। उनके पिता रणधीर सिन्हा एक पुलिस अफसर हैं। मां हाउस वाइफ हैं।

डांस दीवाने सीजन 3 से शुरुआत
गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला जा से पहले डांस दीवाने सीजन 3 से भी काफी लोकप्रियता हासिल की। डांस दीवाने शो गुंजन ने नहीं जीता था, लेकिन इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। इसी शो ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में लोकप्रिय कर दिया है।

पैर में चोट के बाद भी किया डांस
गुंजन भले ही शो की सबसे अच्छी डांसर रही हैं। लेकिन कई दफा उनके पैर में चोट और दर्द होने के बाद भी वह लगातार रिहर्सल और डांस करती रहती थीं। गुंजन ने बताया कि माधुरी मैम उनकी पसंदीदा डांसर हैं। उन्हें उनके चेहरे के भाव बेहद पसंद हैं।

20 लाख का क्या करेंगी गुंजन
गुंजन का कहना है कि वह भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। खासकर माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साथ उनका काम करने का सपना है। गुंजन से जब यह पूछा गया कि वह 20 लाख का क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने माता-पिता को देंगी।

माता-पिता के साथ गुंजन सिन्हा
वह अभी छोटी हैं और पैसे को लेकर फैसले माता-पिता करेंगे। गुंजन का कहना है कि यह पैसा मेरे माता-पिता के लिए है। मैं जो कुछ भी खरीदना चाहती हूं वह मेरे लिए इस पैसे से खरीद लेंगे।

सलमान खान के साथ करेंगी काम?
गुंजन का हुक स्टेप लोगों के बीच चर्चा में रहा है। खुद सलमान खान को गुंजन का नाम उनके सिग्नेचर स्टेप से याद है। रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर के दौरान ही सलमान उनके डांस स्टाइल के कायल हो गए थे। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान गुंजन ने बताया है कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह विनर बन जायेंगी। उनके मन में था कि वह दूसरे स्थान पर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











