..................... झलक दिखला जा 10 रुबीना दिलैक बुरी तरह घायल इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो।Jhalak dikhhla Jaa 10 Rubina dilaik injured badly share video on her Instagram - Hindi Filmibeat

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Video: 500 कीलों के बिस्तर पर डांस करने के बाद दर्द से चिल्लाई Rubina dilaik 

Rubina dilaik

झलक दिखला जा 10 में सभी सेलेब्स डांस में परफेक्ट 30 का स्कोर पाने के लिए सारी हद पार करने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही कुछ नजारा देखना को मिला रूबीना दिलैक के मामले में। डांस के मामले में रुबीना दिलैक का मुकाबला करना आसान नहीं है। इस वीक ऐसा ही कुछ जलवा दिखाते हुए रुबीना नजर आने वाली हैं। स्टंट में रुबीना कितनी माहिर हैं , इसका सबूत हाल ही में उनका यह वीडियो दे रहा है। झलक के मंच पर रुबीना स्टंट के साथ डांस कर रही थीं। वह इसके बाद घायल हो जाती हैं।

इसका एक वीडियो रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रुबीना दिलैक अपने लेटेस्ट डांस एक्ट के दौरान सिर पर आग का घड़ा लेकर 500 कीलों के बिस्तर पर 31 किलो का लहंगा पहनकर डांस करते हुए दिखाई देंगी। उनका यह डांस देखकर माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ वहां पर बैठे सभी दर्शक और कंटेस्टेंट हैरान हो जाते हैं।

लेकिन इसके पीछे की कड़ी मेहनत और दर्द क्या रहा है, इसी का नजारा एक्ट्रेस ने शेयर किया है। रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दर्द से चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। 2 लोग मिलकर रुबीना दिलैक के पैर में लगी हुई इस चोट को ठीक करने की कोशिश में हैं। रुबीना दर्द से चिल्ला रही हैं।

रुबीना के पैर में पट्टी भी लगी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा है कि नया फॅार्म,नई इंजरी..अब आगे क्या। बता दें कि बिग बॅास में बॅास लेडी बनने के बाद झलक दिखला जा के साथ रुबीना दिलैक ने साबित कर दिया है कि वह डांस की क्वीन हैं। आप भी देखिए रुबीना दिलैक का यह वायरल होता हुआ वीडियो। फैंस इस वीडियो पर रुबीना की हिम्मत और बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X