Jhalak Dikhhla Jaa 10- रुबीना दिलैक और मिस्टर फैजू समेत इस सीजन ये प्रतियोगी करेंगे धमाका!

कलर्स का मशहू डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा को लेकर जिस तरह से चर्चा हो रही है उससे लग रहा है कि ये सीजन कमाल करने वाला है। गौरतलब है कि ये झलक का 10वां सीजन है और जिस तरह के प्रतियोगी इसमें नजर आने वाले हैं वो आपको काफी खुश कर देगा। सबसे पहले इस शो के जजों की बात करें तो इसमें फिल्ममेकर करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही नजर आने वाली हैं।

काफी समय से फैंस के मन में एक सवाल था कि इस सीजन में कौन कौन से प्रतियोगी भाग लेंगे तो इसका खुलासा अब हो चुका है। जी हां, इसकी शुरुआत शाम से हुई और झलक का एपिसोड जैसे ही शुरु हुआ एक के बाद एक दमदार फरफार्मेंस के साथ इस सीजन के सभी प्रतियोंगियों का खुलासा हो गया।

jhalak dikhla jaa, rubina dilaik, झलक दिखला जा, रुबीना दिलैक

टीवी डांस रियालिटी शो में इस शो का एक अलग स्थान है और आज कुछ दमदार पर परफॉर्मेंस आपको देखने को मिलीं हैं। आइए नजर डालते हैं प्रतियोगियों की लिस्ट पर..

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक

बिग बॉस सीजन 14 जीतने वालीं रुबीना दिलैक भी इस शो का हिस्सा का रहेंगी। उन्होने कई सीरियल्स में भी काम किया है।

अली असगर

अली असगर

अभिनेता अली असगर भी इस शो में नजर आएंगे। उन्होने द कपिल शर्मा शो में सबका दिल जीता है।

मिस्टर फैजू

मिस्टर फैजू

टिक टॉक से स्टार बने मिस्टर फैजू भी इस शो का हिस्सा होंगे। वो हाल ही में खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बने थे।

गुंजन सिन्हा

गुंजन सिन्हा

डांस दीवाने 3 में दर्शकों और जजों को प्रभावित करने वाली गुंजन सिन्हा लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में नजर आएंगी।

जोरावर कालरा

जोरावर कालरा

शेफजोरावर कालरा इस शो का हिस्सा होंगे। उनके देखना काफी अलग तरह का अनुभव होगा।

निति टेलर

निति टेलर

नीति टेलर, जो कैसी ये यारियां के साथ एक घरेलू नाम बन गई और आखिरी बार इश्कबाज़ में देखी गई थी। इस शो का हिस्सा होंगी।

गशमीर महाजनी

गशमीर महाजनी

इमली के साथ घर-घर में मशहूर हुए गशमीर महाजनी झलक दिखला जा सीजन 10 का हिस्सा होंगे।

निया शर्मा

निया शर्मा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा भी इस शो का हिस्सा होंगीं। उनको देखना काफी शानदार होगा।

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे

भाबीजी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे, जिन्होने बिग बॉस भी जीता है.. इस शो में नजर आने वाली हैं।

इन सितारों के अलावा झलक दिखला जा सीजन 10 में धीरज धूपर, पारस कलनावत और अमृता खानविल्कर नजर आने वाले हैं। इस शो की शुरुआत हो चुकी है और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X