Jhalak Dikhhla Jaa 10: मजाक के बाद रोने लगीं Niti Taylor, फैंस ने मेकर्स को बोला- घटिया, पढ़ें Tweets

झलक दिखला जा 10 को लेकर विवाद का नाता जुड़ता जा रहा है। सबसे पहले जहां शिल्पा शिंदे ने करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही पर सही तरीके से उन्हें नंबर ना देने का आरोप लगाया है। वहीं अब नीति टेलर के साथ शो पर हुई मस्ती उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आयी है। झलक दिखला जा के एपिसोड में करण जौहर और माधुरी दीक्षित की 2 अलग टीम बनाई गई। शो पर पहुंची गेस्ट सोनाक्षी सिन्हा ने माधुरी दीक्षित के ग्रुप को चुना।
हुमा कुरैशी ने करण जौहर की टीम के साथ रहने का फैसला किया। इस बीच शो की कंटेस्टेंट नीति टेलर के साथ मजाक किया गया। हुआ यूं कि हुमा कुरैशी ने मस्ती करते हुए माधुरी दीक्षित से कहा कि वे चाहती हैं कि गोल्डन चेयर पर बैठी कंटेस्टेंट जोड़ी को बदल दें। नीति टेलर और आकाश थापा यह सुनकर सदमे में आ जाते हैं।
इस बीच निया शर्मा ने नीति से कुर्सी पर बैठे रहने के लिए लड़ने को बोला। रुबीना दिलैक और अमृता कहती हैं कि नीति गोल्डन चेयर पर बैठने के काबिल नहीं हैं। माधुरी कहती हैं कि आकाश थापा और नीति टेलर गोल्डन चेयर से नीचे ऊतर जाएं। नीति और आकाश गोल्डन चेयर से उठ जाते हैं। नीति के आंख में आंसू आ जाता है। यह सारा माहौल देखते हुए हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि उन्हें यह सब देखकर बुरा महसूस हो रहा है।
नीति को रोता हुआ देखकर हुमा खुलासा करती हैं कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। अमृता और रुबीना भी जाकर नीति को गले लगाती हैं। हालांकि यह पूरा मजाक नीति के फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। उन्होंने मेकर्स और जज की क्लास लगा दी है। नीति के फैंस का कहना है कि इस तरह का मजाक करने के लिए मेकर्स और जज को शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने कहा है कि वह कितनी मेहनत से अपना एक्ट तैयार करती है। उसके साथ इस तरह का मजाक किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











