Jhalak Dikhhla Jaa 10: लाइव Video डांस में Niti Taylor बुरी तरह गिर पड़ीं, दिल में हुआ था छेद

Niti Taylor

झलक दिखला जा सीजन 10 के सभी कंटेस्टेंट अपने डांस से दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस बीच नीति टेलर के साथ फिर ऐसा हादसा हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। कुछ दिन पहले जज के मजाक से नीति टेलर रोती हुई दिखाई दी थीं। वहीं अब लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नीति टेलर का बैलेंस बिगड़ गया और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। झलक दिखला जा 10 के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस नीति टेलर अपने डांस पार्टनर के साथ सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गईं सांग पर एक्ट कर रही थीं। इस पूरे डांस एक्ट के दौरान नीति के पार्टनर उन्हें स्टंट करते हुए हवा में उछालते हैं। लेकिन तभी दोनों अपना बैलेंस खो देते हैं। इसके बाद नीति टेलर स्टेज पर ही बुरी तरह से नीचे गिर जाती हैं। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। नीति टेलर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीति टेलर को चोट आई

नीति टेलर को चोट आई

नीति टेलर को इस तरह गिरते हुए देखकर वहां मौजूद सारे जज कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते हैं। जज इस एक्ट से इतना हैरान हो जाते हैं कि टेरेंस लुईस फिर स्टेज पर जाकर नीति और उनके डांस पार्टनर को गले भी लगाते हैं। जैसा कि वीडियो में दिखाई देता है कि स्टेज पर गिरते वक्त नीति को काफी चोट भी आती है।

बचपन में उनके दिल में छेद

बचपन में उनके दिल में छेद

हालांकि नीति ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि उन्हें अधिक चोट नहीं आयी है। हाल ही में नीति ने मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया कि कैसे वह गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थीं। नीति ने बताया कि बचपन में उनके दिल में छेद था। नीति ने कहा कि उन्हें इस बीमारी के कारण कई सारी चीजें करने के लिए मना किया गया था।

डांस भी नीति नहीं कर सकती

डांस भी नीति नहीं कर सकती

खासकर डांस भी नीति नहीं कर सकती थीं। यहां तक कि वह किसी भी एम्यूजमेंट पार्क में नहीं जा सकती थीं। ट्रेवल के लिए फ्लाइट से यात्रा नहीं कर सकती थीं। यहां तक कि वह कोई भी झटके वाला काम या फिर एडवेंचरस टास्क भी नहीं कर पाती थीं।नीति ने यह भी बताया कि बचपन में डॅाक्टर्स ने उन्हें बचाने की उम्मीद भी छोड़ दी थीं।

नीति ने बनाया बीमारी का बहाना

नीति ने बनाया बीमारी का बहाना

फाइटर की तरह वह खड़ी रही थीं। नीति ने यह भी बताया है कि कई ऐसी चीजें हैं जो वह डांस में नहीं कर पाती हैं। लेकिन डांस करना उन्हें बहुत पसंद हैं। इससे उनका स्ट्रेस दूर होता है। यहां तक कि ठीक होने के बाद नीति ने दिल खोलकर डांस किया। नीति के साथ हुई इस घटना को सुनकर झलक दिखला जा 10 के सारे जज प्रभावित हुए। क्योंकि नीति ने कभी भी डांस एक्ट को लेकर अपनी बीमारी को बहाना नहीं बनाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X